7 दिनों से लापता है जमशेदपुर की आफरीन, नहीं मिला अब तक कोई सुराग, कांग्रेस नेत्री ने भी उठाया मुद्दा
जमशेदपुर की बच्ची, जिसका नाम आफरीन है, 7 दिनों से लापता है. बच्ची का अब तक कोई पता नहीं चल सका है. परिजन और कांग्रेस नेत्री जेबा खान एसएसपी कार्यालय पहुंचे और प्रशासन से जल्द से जल्द बच्ची की बरामदगी की गुहार लगाया.

Jamshedpur, Jharkhand: जमशेदपुर के साकची बाजार से 3 साल की बच्ची आफरीन लापता है, जिसका अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है. बीते कुछ महीनों में बच्चों के लापता होने की घटना में तेजी से इजाफा हुआ है. पिछले महीने ही रांची के हिंदपीढ़ी की 18 वर्षीय मासूम लापता हो गई, जिसके तकरीबन एक महीने होने को हैं लेकिन पुलिस के हाथ एक भी साक्ष्य नहीं लगे हैं.
बताया जा रहा हैं की एक हफ्ता पहले बच्ची आफरीन अपने माता-पिता के साथ साकची बाजार गई थी, जहां से वह अचानक गायब हो गई. यह स्पष्ट नहीं है कि वह रास्ता भटक गई या उसके साथ कोई अन्य घटना घटी. परिजनों द्वारा इस संबंध में साकची थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी, किन्तु आज 7 दिन बीत जाने के बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चल सका है. वहीं परिवार की चिंता दिनों दिन काफी बढ़ती जा रही है.
परिजनों ने कांग्रेस नेत्री जेबा खान से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई थी. जिसके बाद जेबा ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गहन जांच कर बच्ची की शीघ्र बरामदगी की जाए. साथ ही साकची बाजार एवं आसपास के क्षेत्र के CCTV फुटेज की जांच कर आवश्यक कार्रवाई जल्द से जल्द की जाए.
(जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में वाहन फाइनेंस कराने के नाम कंपनी ने लिए करोड़ों रुपए, फिर हो गए फरार

"जनगणना में OBC वर्ग के लिए बनाया जाए अलग कॉलम, नहीं तो जारी रहेगा आंदोलन" : OBC मोर्चा







