Jamshedpur: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा, जल कुम्भी से महिलाएं बनेंगी आत्म निर्भर
जल कुम्भी के तने को सुखाकर कई प्रकार की सामग्री नोटबुक, फोटो फ्रेम, शो पीस, लैम्प सेट, साड़ी, पोस्टर, बॉक्स, फाइल आदि कई सामग्रियां बनाई जा सकती हैं.

Jharkhand (Jamshedpur): तालाब-झील में पाए जाने वाले वाले जल कुम्भी से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है. झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिले के केरुवा डुंगरी पंचायत से इसकी शुरुआत होगी.
स्वच्छता पुकारे फाउंडेशन के सदस्य गुरुवार को केरुवा डुंगरी पंचायत पहुंचे. जहां महिलाओं, पंचायत के मुखिया माझी बाबा और गांव के अन्य महत्वपूर्ण लोगों के साथ बैठक की गई. जहां पानी में पाए जाने वाले जल कुम्भी और उससे बनाये जाने वाली सामग्रियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.

स्वच्छता पुकारे फाउंडेशन के संस्थापक गौरव आनंद ने बताया कि जल कुम्भी के तने को सुखाकर कई प्रकार की सामग्री नोटबुक, फोटो फ्रेम, शो पीस, लैम्प सेट, साड़ी, पोस्टर, बॉक्स, फाइल आदि कई सामग्रियां बनाई जा सकती हैं. जिससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं काम सीख कर आत्म निर्भर और सशक्त बनने की ओर मजबूत कदम बढ़ा सकेंगी.
वहीं पंचायत के मुखिया कान्हू मुर्मू ने उक्त पहल की सराहना की. उन्होंने कहा ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर यह बेहद खास पहल है.
रिपोर्ट: बिनोद केसरी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 15 अप्रैल को, प्रोजेक्ट भवन में जुटेंगे दिग्गज

बुलडोजर कार्रवाई में निर्माणाधीन मकान जमींदोज, भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से गिरिडीह वन विभाग ने दिलाई मुक्ति







