Jamshedpur: TMH टिनप्लेट हॉस्पिटल में कर्मचारियों की छंटनी नोटिस से हड़कंप
जमशेदपुर के टीएमएच टिनप्लेट हॉस्पिटल में कर्मचारियों को हटाने की नोटिस से आक्रोश फैल गया. कर्मचारियों ने 27 तारीख को धरना और मांगें नहीं मानी गईं तो आत्मदाह की चेतावनी दी.

Jamshedpur, Jharkhand: टीएमएच टिनप्लेट हॉस्पिटल में कर्मचारियों को अचानक नौकरी से हटाने की नोटिस दिए जाने पर हड़कंप मच गया है. कर्मचारियों ने प्रबंधन के इस फैसले का पुरजोर विरोध किया है और प्रबंधक के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है.
कर्मचारियों ने बताया कि डॉ. टीसी. जॉन ट्रस्ट के स्थायी कर्मचारी हैं और पिछले 12 से 25 सालों से लगातार इस अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं. लेकिन प्रबंधन ने अचानक उन्हें हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिया. इस फैसले से कर्मचारियों में काफी आक्रोश है. कर्मचारियों ने कहा कि वे 27 तारीख को अपने परिवार के साथ बिस्टुपुर टीएमएच मुख्य गेट के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे. इसके बाद भी प्रबंधन नहीं मनाती हैं तो हमलोग आत्मदहा करेंगे, जिसकी ज़िम्मेदारी प्रबंधन की होंगी.
(जमशेदपुर से विनोद केसरी की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के एक छात्र ने हजारीबाग में की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर टाटानगर स्टेशन के मेन गेट पर घूमते दिखे दो कोबरा सांप, यात्रियों में मची अफरा-तफरी







