Jamshedpur: साकची में गैस सिलिंडर का रिसाव, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
जमशेदपुर के साकची इलाके में गैस सिलेंडर का रिसाव लाखों के नुकसान में तब्दील हो गया. हालांकि रिसाव के बाद भीषण आग लग गई, गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है.

Jamshedpur, Jharkhand: साकची थाना अंतर्गत स्ट्रेट माइल रोड में एक घर में गैस रिसाव के कारण भीषण आग लग गई. घटना टाटा स्टील कर्मी आसिफ अली के क्वार्टर नंबर 98 की बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार, रसोई घर में रखे गैस सिलेंडर से अचानक रिसाव होने लगा, जिसने जल्द ही विकराल आग का रूप ले लिया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वे रसोई घर से निकलकर पास के कमरे तक पहुंच गई.
घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद एक दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया. इस अग्निकांड में परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है.
घर के मालिक आसिफ अली के अनुसार, आग की चपेट में आने से फ्रिज, फर्नीचर, गद्दे और किचन का सारा सामान जलकर राख हो गया है. प्राथमिक अनुमान के अनुसार, करीब 2 लाख रुपये मूल्य की घरेलू संपत्ति का नुकसान हुआ है.
Report By - Binod Keshri
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

RIMS में मेघा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन, ब्लड बैंक को मिलेगी मजबूती

डोडा तस्करी के विरुद्ध चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ऑटो से 42 लाख डोडा बरामद







