जैन मंदिर प्रतिनिधिमंडल ने CM Hemant Soren से की मुलाकात, पंचकल्याणक महोत्सव में किया आमंत्रित
कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जैन मंदिर के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मुलाकात की. एक महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है, जिसके लिए सीएम को आमंत्रित किया गया है.

Jharkhand (Ranchi): मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में दिगंबर जैन पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. यह प्रतिनिधिमंडल रांची के ही अपर बाजार स्थित जैन मंदिर के सदस्य हैं.

बताया जा रहा है कि इन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया गया है. यह महोत्सव रांची स्थित जिला स्कूल परिसर में आगामी 1 से 6 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा.
मौके पर दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप बाकलीवाल, मंत्री जितेंद्र छाबड़ा सहित पंकज पांडेय, पूरणमल जी सेठी और अमित रारा उपस्थित थे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के सलूजा गोल्ड स्कूल के समर कैंप में बच्चों ने की जमकर मस्ती, निदेशक ने बताया फिजिकल क्रियाओं को विकास का आवश्यक अंग

सरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में लड़की को घर में घुसकर मारी गोली, चीख-पुकार मचने से पहले हुआ फरार







