जयराम को बेखौफ अपराधियों ने गोलियों से भून डाला ! आक्रोशित लोगों ने पुलिस को घंटों तक बनाया बंधक
मधुबनी में अपराधियों ने जयराम की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. यहा पूरा मामला जिले के राजनगर थाना इलाके के राघोपुर बलाट पंचायत का है जहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसपर अंधाधुंध गोलियां चलाई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Bihar (Madhubani): मधुबनी में पहले से घात लगा बैठे बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भुनकर मार डाला है. यह पूरी घटना जिले के राजनगर थाना इलाके के राघोपुर बलाट पंचायत की है. जहां हत्या की इस वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच सड़क जाम कर दिया है.
पहले से घात लगाए अपराधियों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां
इधर, इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. बताया जा रहा है कि पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने बाइक से जा रहे युवक पर अंधाधुंध गोलियां चलाई. जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान जयराम (30 वर्ष) के रुप में हुई है. जो साइबर कैफे में काम करता था. जब अपराधियों ने उसपर हमला किया उस वक्त वह अपने ड्यूटी पर जा रहा था. 
पुलिस कर्मियों को लोगों ने घंटों देर बनाया बंधक !
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रामपट्टी चौक के पास युवक के शव को बीच सड़क पर रखकर जमकर हंगाम किया. उन्होंने पुलिस के जवानों पर पथराव भी किए. हालांकि, लोगों के पथराव से पुलिस के जवान बाल-बाल बच गए. डीएसपी सहित दर्जनभर के पुलिस कर्मियों ने रामपट्टी हाई स्कूल में जाकर अपनी जान बचाई. लेकिन इस दौरान लोगों ने उन्हें कई घंटों तक वहीं बंधक बनाए रखा.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
हालांकि, बिगड़ते हालत को देखकर कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहंची लेकिन भीड़ काफी उग्र हो चुकी थी. जिसे काबू में लाना काफी मुश्किल हो चुका था. लेकिन वहां खुद मधुबनी SP योगेंद्र कुमार पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने खुद गुस्साएं लोगों से मिलते हुए उन्हें समझाने की कोशिश की और शांत कराया. मामले की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. दोषियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल के तहत कार्रवाई की जाएगी.
रिपोर्ट- राघव मिश्रा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला

धान के गोदाम को नशा के तस्करों ने बनाया शराब फैक्ट्री ! DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने किया खुलासा






