JAC Board 12th Result: झारखंड बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट जारी, ये है टॉपर्स की लिस्ट, इस लिंक से चेक करें अपना रिजल्ट
बुधवार दोपहर करीब तीन बजे जैक बोर्ड ने 2026 के 12वीं परीक्षा का परिणाम अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है. सभी संकायों के रिजल्ट नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देखे जा सकते हैं.

JAC Board 12th Result: झारखंड बोर्ड के 12वीं परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया है. जैक बोर्ड के सभी संकायों - साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स - का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम झारखंड अकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट https://jacresults.com/VS6GGHDJDMDP08NK0BQ144HNYASD23ET6 पर चेक कर सकते हैं.
इसके अलावा डिजीलॉकर पोर्टल https://www.digilocker.gov.in/ पर भी परिणाम चेक किया जा सकता है. विद्यार्थी रोल नंबर और रोल कोड डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं
Arts के टॉपर
1. छोटी कुमारी - रैंक 1, 478 अंक, के एन +2 हाई स्कूल हरनाद (बोकारो).
2. अंकित कुमार - रैंक 2, 474 अंक, +2 नेशनल हाई स्कूल दुमका.
3. अंशु कुमारी - रैंक 3, 473 अंक, प्रोजेक्ट हाई स्कूल सदमा रांची.
Science के टॉपर
1. रशीदा नाज़ - रैंक 1, 489 अंक, डीएवी +2 हाई स्कूल पाथरडीह, धनबाद.
2. मो. फैज़ान आलम - रैंक 2, 483 अंक, आर के +2 हाई स्कूल पाटन.
3. आकांक्षा कुमारी - रैंक 3, 481 अंक, एस एस +2 हाई स्कूल सिमरिया.
Commerce के टॉपर
1. श्वेता प्रसाद - रैंक 1, 478 अंक, योगदा सत्संग इंटरमीडिएट महाविद्यालय जगन्नाथपुर धुर्वा, रांची.
2. कृष कुमार बरनवाल - रैंक 2, 472 अंक, बाल कृष्ण (+2) हाई स्कूल.
3. प्रियांशी खत्री - रैंक 3, 471 अंक, सेंट जेवियर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज चाईबासा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद







