अपराध कर अपराधियों का बच निकलना अब होगा और भी मुश्किल, शहर के चप्पे चप्पे पर तीसरी आंख से रखी जाएगी नजर
डीजीपी के निर्देश के बाद राजधानी में सीसीटीवी की संख्या में इज़ाफा करने को लेकर बनी कमेटी ने इसे लेकर तैयारियां तेज़ कर दी हैं।

Ranchi/Jharkhand: राजधानी में बढ़ते अपराध और शहर के विस्तार के कारण कई ऐसे स्पॉट नए बन गए हैं, जो शहर के बीचों बीच रहकर भी शैडो एरिया में आ गए हैं। न सिर्फ शहर के अंदर की सड़कें बल्कि मुख्य सड़क के भी कुछ ऐसे हिस्से हैं जहां सीसीटीवी कैमरे की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में अगर वहां अपराध हो जाए तो अपराधी के खिलाफ जल्द सुराग पाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ जाती है। जिसे देखते हुए ही राज्य की डीजीपी के निर्देश पर एक कमेटी गठित की गई है। जिसमें एडीजी हेडक्वार्टर के साथ रांची एसएसपी, सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी भी शामिल हैं।
टीम को ऐसे स्पॉट को चिन्हित कर उसकी सूची बनाने और उक्त एरिया में कितने सीसीटीवी कैमरे की आवश्यकता है इसकी पूरी रिपोर्ट देनी होगी। बताते चलें कि यह बैठक पुलिस मुख्यालय में आयोजित की गई।
मामले में एडीजी पुलिस हेडक्वार्टर ने कहा कि रांची की निगेहबानी के लिए ऐसे संवेदनशील स्पॉट को चिन्हित करना और वहां सीसीटीवी सर्विलांस को बढ़ाना आवश्यक है। मामले की जानकारी देते हुए एडीजी ने बताया कि सभी एरिया को सीसीटीवी सर्विलांस के दायरे में लाने को लेकर कार्य किया जा रहा है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

CM हेमंत की अध्यक्षता में झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद की सामान्य सभा की बैठक संपन्न, दिए कई अहम दिशा-निर्देश

गिरिडीह में वज्रपात की चपेट में आए तीन लोग, गंभीर रूप से झुलसे







