ट्रेन है या बस! हाथ देते ही बीच फाटक में रुक गई
बेतिया के कुमारबाग रेलवे फाटक का बताया जा रहा एक वीडियो वायरल हो रहा है। फाटक बंद होने के दौरान ट्रेन के बीच में रुकने और ट्रैक के पास खड़े लोगों के ट्रेन में चढ़ने के बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।


बेतिया: ट्रेन को बीच फाटक में रोक कर सवारियों को चढ़ाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला बेतिया के कुमार बाग रेलवे फाटक का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
फाटक बंद था, लोग ट्रैक के पास खड़े दिखे
वायरल वीडियो में दिखाई देता है की रेलवे कपाट बंद है। फाटक के दोनों तरफ आने जाने के लिए लंबी कतार में वहां खड़े हैं और वह लोग ट्रेन के गुजरने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फाटक के अंदर कुछ लोग बैग लेकर रेलवे ट्रैक के आसपास खड़े हैं। कुछ देर बाद ट्रेन आने की आवाज आती है। इसी दौरान एक व्यक्ति मोबाइल फोन पर किसी से बात करता दिखाई देता है और फिर ट्रेन की तरफ इशारा करता हुआ नजर आता है।
वहां मौजूद कुछ लोगों का दावा है कि इस व्यक्ति ने ट्रेन के ड्राइवर से फोन पर बात की थी। खुशी देर में ट्रेन फाटक के पास आकर रुक जाती है। इसके बाद वहां खड़े यात्री उसमें चढ़ते हैं। इस बीच वहां मौजूद कुछ लोगों में से एक व्यक्ति ने पूरा वीडियो बना लिया और यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रेल सेवा ने समस्तीपुर डिविजन को किया टैग
ट्रेन का रेलवे फाटक के बीच में रुकना और यात्रियों को वहां से सवार होना कई तरह के सवाल खड़े करता है। वीडियो सामने आने के बाद लोग मामले की जांच करने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
यह वीडियो सीतामढ़ी जिला नाम के एक हैंडल से शेयर किया गया। पोस्ट में रेल सेवा और समस्तीपुर रेलवे डिविजन को टाइप करते हुए संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया। अब रेलवे की जांच के बाद यह स्पष्ट होगा की वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा घटना वास्तव में किन परिस्थितियों में हुआ था।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









