IRAN WAR UPDATE: अमेरिका ने दो हफ्तों के लिए किया युद्धविराम, ईरान ने बताया 'राजनीतिक आपदा'
डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी धमकियों से पीछे हटते हुए अस्थाई युद्ध विराम की घोषणा कर दी है. वहीं ईरान ने दो सप्ताह के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित मार्ग देने पर सहमति जताई है.

IRAN WAR UPDATE: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के समाप्ति की घोषणा कर दी गई है. इस बदलाव में दिलचस्प बात यह है कि 7 अप्रैल की शाम अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' में पोस्ट कर ईरान को धमकी दी थी. उन्होंने जिस भाषा का प्रयोग किया था, उससे भूराजनीतिक विश्लेषकों को चिंता थी कि कहीं युद्ध का और विस्तार न हो. वहीं आज सुबह ही ट्रंप ने ट्वीट कर सीजफायर से जुड़ी जानकारी साझा की है.
उन्होंने लिखा-

विश्व शांति के लिए एक बड़ा दिन! ईरान शांति चाहता है, वे अब और बर्दाश्त नहीं कर सकते! और यही बात हर कोई चाहता है! संयुक्त राज्य अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में मदद करेगा. सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे! खूब पैसा कमाया जाएगा. ईरान पुनर्निर्माण प्रक्रिया शुरू कर सकता है. हम हर तरह की सामग्री लेकर जाएंगे और यह सुनिश्चित करने के लिए वहीं मौजूद रहेंगे कि सब कुछ ठीक से चले. मुझे पूरा विश्वास है कि ऐसा ही होगा. ठीक वैसे ही जैसे हम अमेरिका में देख रहे हैं, यह मध्य पूर्व का स्वर्ण युग हो सकता है!!! राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी देकर कहा था- खत्म हो जाएगी सारी सभ्यता.

क्यों लिया ट्रंप ने यूटर्न..
जानकारी के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप की इस सीजफायर के फैसले के पीछे पाकिस्तान का भी बड़ा हाथ बताया जा रहा है. उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि-
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ हुई बातचीत के आधार पर, जिसमें उन्होंने मुझसे अनुरोध किया कि मैं आज रात ईरान पर भेजे जा रहे विनाशकारी बल को रोक दूं, और इस शर्त पर कि ईरान का इस्लामी गणराज्य होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलने पर सहमत हो जाए. मैं दो सप्ताह की अवधि के लिए ईरान पर बमबारी और हमले को स्थगित करने पर सहमत हूं.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नीतीश कुमार को मिलेगी Z प्लस सिक्योरिटी, बिहार CM पद से जल्द देने वाले हैं इस्तीफा

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का 2 अप्रैल को राष्ट्र को संबोधन, क्या होगी उनकी घोषणाएं?






