यरुशलम के Church of the Holy Sepulchre पर ईरान ने दागी मिसाइल ! इजरायल की विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
इजरायल में यरुशलम के पवित्र मंदिर के ऊपर ईरान की एक मिसाइल फटी है ! इसके टुकड़े Church of the Holy Sepulchre सहित पवित्र स्थलों के पास गिरे है. इजरायली सरकार ने ईरानी शासन के इस हमले की निंदा की है साथ ही सभी धर्मों की सुरक्षा का दावा किया है.

Israel-Iran War: अमेरिका- इजरायल और ईरान जंग अब भी जारी है दोनों तरफ से कहीं मिसाइलें तो कहीं बमबारी छोड़ी जा रही है. इस बीच इजरायल के यरुशलम स्थित सबसे पवित्र मंदिर के ऊपर ईरान द्वारा दागी गई एक मिसाइल फटी है उसके टुकड़े शहर के अन्य पवित्र स्थलों के आस-पास गिरे हैं इसमें 'चर्च ऑफ़ द होली सेपल्चर' भी शामिल है.
इजरायली सरकार ने की ईरानी शासन की निंदा
बता दें, इजरायल के विदेश मंत्रालय की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है. मंत्रालय की ओर से सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा किया गया है जिसमें बताया गया है कि ''ईरान की एक मिसाइल यरूशलम के पुराने शहर के ऊपर फट गई. इसके टुकड़े चर्च ऑफ द होली सेपल्चर, अर्मेनियाई पैट्रियार्कट, यहूदी क्वार्टर और अल-अक्सा मस्जिद के पास टेंपल माउंट पर गिरे. ईरानी शासन यरूशलम के पवित्र स्थलों की ओर मिसाइलें दाग रहा है, जिससे यहूदियों, मुसलमानों और ईसाइयों, सभी की जान खतरे में है. इस बीच, इज़राइल अपनी राजधानी में सभी धर्मों के उपासकों की सुरक्षा के लिए कदम उठा रहा है.''
इजरायली प्रवक्ता ने हमले को लेकर क्या बताया
इजरायली विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओरेन मार्मोरस्टीन ने ईरान द्वारा हमले वाली जगह के समीप आयोजित एक PC में इसकी विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि "हम यहां 'चर्च ऑफ़ द होली सेपल्चर' के ठीक बगल में मौजूद हैं. और ईरानी शासन की एक मिसाइल ने इसी जगह पर हमला किया."
जानें, क्या है चर्च ऑफ़ द होली सेपल्कर
बता दें, यरुशलम स्थित 'चर्च ऑफ़ द होली सेपल्कर' ऐतिहासिक रुप से ईसाइयों का एक पवित्र स्थल है. उनके अनुसार, यह उन पवित्र स्थानों में शामिल हैं जहां येसु मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था, जिसे कलवारी या गोलगोथा पहाड़ के नाम से जाना जाता है. और वह भी शामिल हैं जहां उन्हें कब्र में दफनाया गया था. चर्च ऑफ़ द होली सेपल्कर को कई अपोस्टोलिक ईसाई संस्थानों द्वारा मैनेजमेंट किया जाता है जिसमें रोमन कैथोलिक चर्च, अर्मेनियाई अपोस्टोलिक चर्च, ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च, इथियोपियाई ऑर्थोडॉक्स चर्च और कॉप्टिक ऑर्थोडॉक्स चर्च शामिल है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, 551 महिलाओं ने एक साथ किया चालिसा पाठ

नीतीश कुमार को मिलेगी Z प्लस सिक्योरिटी, बिहार CM पद से जल्द देने वाले हैं इस्तीफा






