Iran Earthquake: जंग के बीच बंदर अब्बास में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके
ईरान के तटीय शहर बंदर अब्बास के पश्चिमी हिस्से में 4.1 तीव्रता से भूकंप के तेज झटके महसूस किए हैं. अचानक आए भूंकप के झटके से स्थानीय लोगों के बीच घबराहट फैल गई.

Iran Earthquake: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच पिछले 8 दिनों से संघर्ष जारी है. इस बीच अब ईरान में भूकंप के जोरदार झटके लगे हैं. USGS (अमेरिका भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, आज, 7 मार्च 2026 (शनिवार) को ईरान के तटीय शहर बंदर अब्बास के पश्चिमी हिस्से में 4.1 तीव्रता से भूकंप के तेज झटके महसूस किए हैं. अचानक आए भूंकप के झटके से स्थानीय लोगों के बीच घबराहट फैल गई. बंदरगाह शहर होने की वजह से भूंकप आने के तुरंत बाद प्रशासन सुरक्षा उपायों की समीक्षा में जुटा है हालांकि इससे किसी भी तरह की कोई जान-माल की क्षति की खबर सामने नहीं आई है.
बता दें, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बीते 8 दिनों से युद्ध चल रही है इससे ईरान के लोग पहले से घबराए हुए हैं और अब फिर से भूकंप के झटके ने लोगों को और डरा दिया है. पिछले 4 दिनों में यह दूरी बार है जब ईरान में फिर से भूंकप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. जंग के बीच आए भूकंप के झटकों को लेकर विशेषज्ञों ने संदेह भी जताया है हालांकि कुछ विश्लेषकों का मानना है कि यह प्राकृतिक भूकंप हो सकता है. लेकिन मौजूदा हालात में भूकंप को संभावित परमाणु परीक्षण से जोड़कर देखा जा रहा है.
माना यह भी जा रहा है कि भूमिगत परमाणु का अगर परीक्षण किया जाता है तो उससे उत्पन्न होने वाले झटकों की तीव्रता 4.5 रिक्टर स्केल या फिर उससे भी ज्यादा हो सकती है. वैज्ञानिक आंकड़े ये पुष्टि नहीं करते हैं कि जो झटके हुए है वो किसी न्यूक्लियर टेस्ट की वजह से आए हैं. हालांकि ईरान के कई बार दावा किया है कि वह कापी कम वक्त में परमाणु बम बनाने की क्षमता रखता है.
फरवरी 2026 को IAEA (अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी) की एक गोपनीय रिपोर्ट में जानकारी दिया गया था मौजूदा हालातों से पूर्व ईरान के पास करीब 440.9 KG यूरेनियम मौजूद था, जिसे 60 फीसदी तक समृद्ध (एनरिच्ड) किया गया था. और यह हथियार बनाने के लिए आवश्यक 90 फीसदी शुद्धता के बहुत करीब माना जाता है. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के आकलन के अनुसार, अगर इस स्टॉक को और ज्यादा एनरिच्ड किया जाए तो इससे करीब 10 परमाणु हथियार तैयार किए जा सकते हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, 1.40 करोड़ रुपए का लगाया गया जुर्माना

विश्वभर में मनाया जा रहा आज ईस्टर का त्योहार, वेटिकन सिटी में पोप लियो XIV से लेकर लंदन के बिशप तक, देखें सर्वश्रेष्ठ तस्वीरें






