International Yoga Day : NTPC कहलगांव में 12 दिवसीय योग शिविर का समापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर NTPC कहलगांव में 10 जून से 21 जून तक एनटीपीसी के पीटीएस स्थित अलकनंदा भवन में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया. बारह दिनों तक चले इस शिविर का समापन 21 जून को उत्साह एवं उल्लास के वातावरण में हुआ.

Bhagalpur, Bihar : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर NTPC कहलगांव में 10 जून से 21 जून तक एनटीपीसी के पीटीएस स्थित अलकनंदा भवन में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया. बारह दिनों तक चले इस शिविर का समापन 21 जून को उत्साह एवं उल्लास के वातावरण में हुआ.

इस योग शिविर में परियोजना के कर्मचारियों, उनके आश्रितों तथा बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM) के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योगाभ्यास कर विभिन्न योगासनों, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का अभ्यास किया.
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख मनोरंजन परिदा,ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन, एकाग्रता तथा सकारात्मक जीवनशैली को भी सुदृढ़ बनाता है. उन्होंने सभी कर्मचारियों, आश्रितों एवं विद्यार्थियों को अपने दैनिक जीवन में नियमित रूप से योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा इसे स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया.
एनटीपीसी कहलगांव के पीआरओ सह प्रबंधक चेव्वाकुला श्रीकांत ने बताया कि,एनटीपीसी कहलगाँव द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल योग के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि सामूहिक सहभागिता एवं स्वस्थ जीवनशैली के संदेश को भी प्रभावी रूप से प्रसारित किया.
(भागलपुर से अतीश दीपांकर की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पलामू के पत्थलचटी गांव में वर्षों बाद पहुंची पेयजल की सुविधा, उपायुक्त की त्वरित पहल से ग्रामीणों में खुशी

मुख्यमंत्री को सांसद सुधाकर सिंह का खुला पत्र, पिपराकोठी वाटर पार्क और एफआईआर पर उठाए सवाल







