शिवसेना (UBT) में बढ़ी अंदरूनी हलचल, दिल्ली पहुंचे 6 सांसद; राजनीतिक हलचल के बीच राउत का बड़ा दावा
शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के दिल्ली पहुंचने के बाद राजनीतिक हलचल तेज। संजय राउत ने करोड़ों के ऑफर का आरोप लगाया, जबकि पार्टी ने एकजुटता का दावा किया।

महाराष्ट्र की राजनीति में फिर से कुछ बड़ा सा घटनाक्रम दिख रहा है। शिवसेना (UBT) के कुछ सांसदों के दिल्ली पहुंचने के बाद पार्टी में संभावित टूट की बाते यानी चर्चा बहुत तेज हो गई हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 राजधानी में मौजूद हैं और माना जा रहा है कि वे लोकसभा स्पीकर से मुलाकात करने की दिशा में कदम उठा सकते हैं।
इन राजनीतिक सरगर्मी के बीच शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने काफी गंभीर प्रकार के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पार्टी के सांसदों को दूसरी तरफ जाने के लिए करोड़ों रुपये के प्रस्ताव दिए जा रहे हैं। राउत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया कि सांसदों को आर्थिक प्रलोभन देकर राजनीतिक समीकरण को पलटने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, अभी तक इन आरोपों के पक्ष में कोई सार्वजनिक आधिकारिक सबूत सामने नहीं आया है।
दूसरी तरफ, पार्टी के कुछ नेताओं ने हालात को संभालने की कोशिश की है। लोकसभा में पार्टी नेतृत्व के जरिये स्पीकर को पत्र भेजकर कहा गया है कि किसी भी अलग गुट को तुरंत मान्यता न दी जाए और संवैधानिक प्रक्रिया का पालन किया जाए, वरना चीजे और उलझ सकती हैं।
राजनीतिक विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि अगर सांसदों का कोई दल अलग रास्ता चुनता है तो उसका असर सिर्फ संसद तक नहीं रहेगा। बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति और विपक्षी गठबंधन की रणनीति तक पर भी असर पड़ सकता है। फिलहाल, किसी भी सांसद की ओर से आधिकारिक तौर पर दल बदल की पुष्टि नहीं हुई है।
यह पूरा घटनाक्रम ऐसे वक्त में सामने आया है जब 2022 में हुए शिवसेना विभाजन के बाद दोनों गुट लगातार अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने में लगे हुए हैं। अब देखना है कि आने वाले दिनों में होने वाले आधिकारिक फैसले और राजनीतिक बैठकों का रूख क्या रहता है, और सभी की नजर उन्हीं पर है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









