मायके जाने की जिद बनी मौत की वजह, पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या !
एक पत्नी का मायके जाने का जिद इस कदर भारी पड़ा कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ गई. इस घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच सनसनी फैल गई है. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है.

Bokaro / Jharkhand (Report By- Sanjeev Kumar Singh): बोकारो जिले से दिल को दहला देने वाली एक खबर सामने आई है. यह पूरा मामला जिले के पिंड्राजोरा थाना इलाके स्थित चाकुलिया पंचायत के रामडी टोला है जहां एक पत्नी का मायके जाने का जिद इस कदर भारी पड़ा कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ गई. इस घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच सनसनी फैल गई है. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्नी के मायके जाने की जिद से परेशान पति ने उसपर कुल्हाड़ी से बेरहमी से हमला किया और उसी जान ले ली. मृतक महिला का नाम सोनू देवी है जबकि आरोपी पति का नाम विकास रजवार है. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त दोनों अपने 13 महीने के बच्चे के साथ सोए हुए थे लेकिन जब सुबह हुई तो पत्नी मृत पाई गई.
जानकारी के अनुसार, आरोपी विकास रजवार तमिलनाडु में मजदूरी का काम करता था और वह करीब 10 दिन पहले ही गांव वापस लौटा था. पति विकास के घर वापस आने के बाद पत्नी सोनू देवी लगातार मायके जाने की जिद कर रही थी, जिसको लेकर शनिवार (25 अप्रैल 2026) की रात दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई.
आरोप है कि इसी विवाद के बाद गुस्से में आकर पति ने 26 अप्रैल के तड़के सुबह जब पत्नी गहरी नींद में थी उसपर कुल्हाड़ी से बेरहमी से वार किया और उसकी हत्या कर दी. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद अपने पिता शक्तिपद रजवार को पूरे मामले की जानकारी दी. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई.
इधर, इस मामले की सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिस आरोपी पति को दबोच लिया है जबकि महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बचते नजर आए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर घरेलू विवादों के खतरनाक अंजाम की तस्वीर सामने ला दी है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

लैंड रेंट रिसिप्ट मामले में हाई कोर्ट सख्त, सरायकेला डीसी के रवैये पर कड़ी टिप्पणी

रांची में प्रस्तावित दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय परिसर के निर्माण को लेकर अधिकारियों के साथ CM हेमंत ने की बैठक







