इज़राइल-ईरान युद्ध के बीच भारत में महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर, जानें नई कीमत
14.2 KG वाले LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की वृद्धि हुई है इसी तरह 19 KG वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 115 रुपए की इजाफा हुआ है कमर्शियल गैस के दामों में बढ़ोत्तरी मतलब होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कमर्शियल प्रतिष्ठानों जैसे बिजनेस पर इसका असर होगा.

LPG-Price-Hike: इज़राइल-ईरान युद्ध के बीच भारत में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि कर दी गई है. 14.2 KG का LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए का इजाफा किया गया है. इसी तरह 19 KG वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 115 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. कमर्शियल गैस के दामों में बढ़ोत्तरी मतलब होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कमर्शियल प्रतिष्ठानों जैसे बिजनेस पर इसका असर पड़ेगा. बता दें, ये नई कीमतें आज यानी 7 मार्च 2026 (शनिवार) से लागू हो जाएंगी. आखिरी बार घरेलू गैस के दामों में पिछले वर्ष 2025 अप्रैल 8 को बढ़े थे.
अब इस कीमत में मिलेगी गैस सिलेंडर
झारखंड की राजधानी रांची में नई कीमत में घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब 970.50 में मिलेगी, इसकी कीमत पहले 910.50 रुपए थी. वहीं देश की राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेडंर की कीमत 852.50 थी जो अब बढ़कर 912.50 रुपए हो गई है, कोलकाता में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 879 रुपए से बढ़कर 930 रुपए हो गई है. जबकि चेन्नई में अब घरेलू LPG सिलेंडर 928.50 रुपए में मिलेगी. जो पहले 868.50 रुपए में मिलती थी.
बता दें, घरेलू LPG सिलेडर साथ ही ये नई कीमत बिजनेस में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में भी यह लागू होगी. दिल्ली में 19 KG वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1768.50 रुपए थी जो बढ़कर 1883 रुपए हो गई है. कोलकाता में कीमत 1875.50 रुपए से बढ़कर 1990 रुपए हुई है. इसी तरह मुंबई में 1720.50 रुपए से बढ़कर 1835 रुपए हो गई है. जबकि चेन्नई में कीमत 2043.50 रुपये हो गई है. पहले यहां 1929 रुपए में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर मिलती थी.
भारत में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में बढ़ोतरी की आशंका अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद की जताई जा रही थी कि घरेलू स्तर पर एलपीजी और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि हो सकती है. हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से इस बात को लेकर इनकार किया जाता रहा है. सरकारी डेटा के अनुसार, पिछले वित्त-वर्ष में करीब 3.13 करोड़ टन रत की एलपीजी की खपत थी, इनमें से सिर्फ 1.28 करोड़ टन एलपीजी गैस का उत्पादन भारत में हुआ था, जबकि बाकी गैस को खाड़ी देशों समेत कई अन्य स्त्रोतों से आयात किया गया था.
एलपीजी के लिए इन देशों पर निर्भर है भारत
आपको बता दें, भारत LPG के लिए सऊदी अरब सहित अन्य खाड़ी देशों पर निर्भर है. इज़राइल-ईरान युद्ध की स्थिति में होर्मुज स्ट्रेट पर खतरनाक स्थिति बनी हुई है. इसी कारण भारत की LPG गैस सप्लाई भी रुकी हुई है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने 5 मार्च को इस समस्या से निपटने और भारत में एलपीजी के उत्पादन को बढ़ाने के लिए निर्देश देते हुए तेल शोधन के दौरान निकली प्रोपेन और ब्यूटेन गैस का इस्तेमाल केवल LPG उत्पादन के लिए करने को कहा था. दरअसल आपको बता दें,' LPG' प्रोपेन और ब्यूटेन गैसों का मिश्रण होता है जिसका उपयोग देश में मुख्य तौर पर घरेलू रसोई गैस के रूप में किया जाता है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

विश्वभर में मनाया जा रहा आज ईस्टर का त्योहार, वेटिकन सिटी में पोप लियो XIV से लेकर लंदन के बिशप तक, देखें सर्वश्रेष्ठ तस्वीरें

नीतीश कुमार को मिलेगी Z प्लस सिक्योरिटी, बिहार CM पद से जल्द देने वाले हैं इस्तीफा






