अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, खेले जाएंगे 3 वनडे और 1 टेस्ट मैच, इन खिलाड़ियों को किया गया शामिल
आईपीएल खत्म होने के बाद भारतीय टीम सीरीज जीतने की मंशा से अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलने उतरेगी. अपने पिछले वनडे और टेस्ट सीरीज हार चुकी भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों पर खास नजर रहने वाली हैं.

IND vs AFG 2026: अफगानिस्तान टीम के भारत दौरे को लेकर भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. दोनों टीमें तीन वनडे और एक टेस्ट मैच खेलेंगी. सीरीज की शुरुआत 6 जून से खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के जरिए की जाएगी. यह मैच पंजाब के न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लानपुर में महाराज यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं वनडे मैच के शेड्यूल 14, 17 और 20 जून को खेले जाने तय किए गए हैं, जो क्रमश: धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगे.
अफगानिस्तान से पहली बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज
भारतीय टीम अपने आखिरी टेस्ट और वनडे सीरीज हार चुकी थी. पिछले साल के अंत में साउथ अफ्रीका ने दो मैचों के टेस्ट सीरीज को 2-0 से क्लीन स्वीप किया था. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में टीम इंडिया वनडे सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद 2-1 से हार गई थी. अफगानिस्तान के खिलाफ अभी तक भारत ने एक ही टेस्ट खेला है और उसमें टीम को जीत मिली है. वहीं चार वनडे में भारत ने 3 जीते हैं जबकि एक टाई रहा है. यह पहला मौका होगा जब भारत और अफगानिस्तान के बीच द्विपक्षीय वनडे सीरीज होगी.
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम
One Day Team: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा , विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़
Test Team: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, ध्रुव जुरेल
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

छत्तीसगढ़ के रायपुर में राष्ट्रीय वुडबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन, कोलकाता पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व
NADA ने बढ़ाई यशस्वी और शेफाली की मुश्किलें, लोकेशन शेयर न करने पर भेजा नोटिस, जानिए क्या है मामला !







