अमेरिकी हमले में तीन भारतीयों की मौत से भड़का भारत, अमेरिकी दूतावास को किया तलब, जताया कड़ा विरोध
10 जून को अमेरिका ने एक टैंकर सेटेबेलो पर हमला कर दिया था. जिसमें सवार 24 भारतीयों में से तीन की मौत हो गई थी. इस मामले में कड़ा विरोध जताते हुए भारत ने अमेरिकी राजनयिक को तलब किया है.

New Delhi: भारतीय जहाज पर हुए अमेरिकी हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. इस हमले में भारत के तीन नाविकों की मौत हो गई थी. भारत ने अमेरिकी दूतावास के प्रभारी अधिकारी जेसन मीक्स को बुलाकर फटकार लगाई और अमेरिकी हमले पर कड़ा विरोध जताया.
एक दिन पहले सरकार ने कहा था कि अमेरिकी कार्रवाई में एक टैंकर के भारतीय चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई. अमेरिकी दूतावास के प्रभारी अधिकारी को विदेश मुख्यालय में तलब किया गया और उन्हें अमेरिका की सैन्य कार्रवाई को लेकर भारत की कड़ी आपत्ति से अवगत कराया गया. मीक्स को बुधवार की रात भी तलब किया गया था.
भारत ने गुरुवार को कहा था कि इस सप्ताह ओमान तट के निकट तीन वाणिज्यिक जहाजों पर अमेरिकी सैन्य बलों के हमले में तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई. यह पहली बार था जब भारत ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि अमेरिकी नौसेना ने भारतीय चालक दल वाले जहाजों को निशाना बनाया था. भारत ने कहा था कि ये हमले तुरंत रुकने चाहिए.
पलाउ के ध्वज वाले तेल टैंकर मैरीवेक्स को आठ जून को अमेरिकी सुरक्षा बलों द्वारा निशाना बनाया गया. इसमें 24 भारतीय नाविक सवार थे. चालक दल के सभी सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया. अमेरिका ने 10 जून को पलाउ ध्वज वाले एक अन्य टैंकर सेटेबेलो पर हमला किया था, जिसमें जहाज पर सवार 24 भारतीय नाविकों में से तीन की मौत हो गई थी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

30 साल बाद आगे बढ़ी यमुना जल परियोजना, आज दिल्ली में होगा अहम समझौता

केसरिया रंग में चमकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, झांसी में रोबोटिक तकनीक से चल रहा कायाकल्प







