Ind-Eng Semifinal 2026: भारतीय शेरों ने इंग्लैंड की मेहनत पर फेरा पानी, अब NZ से फाइनल की जंग
भारतीय टीम ने इंग्लैंड की मेहनत पर पानी फेरते हुए फाइनल में कदम रख दिया है. सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से मात दे दी है. अब 8 मार्च को भारतीय टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी.

Ind-Eng Semifinal 2026: T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को पछाड़ते हुए फाइनल में कदम रख दिया है. सेमीफाइनल में यह दोनों टीमों की तीसरी भिड़ंत थी.
इंग्लैंड के टॉस जीतकर गेंदबाजी का चयन करने की वजह से भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित की गई.
अभिषेक शर्मा का फ्लॉप शो जारी रहा और सलामी बल्लेबाज सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं वेस्टइंडीज के विरुद्ध करामाती प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन ने एक दफा फिर महत्वपूर्ण पड़ाव में निराश नहीं किया. उन्होंने 42 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेली.
संजू सैमसन का बखूबी साथ निभाया ईशान किशन ने. उन्होंने बुलेट की रफ्तार से 18 गेंदों पर 39 रन बनाए. दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर करीब 12 के रन रेट से गतिमान बनाए रखा.
ईशान और सैमसन के आउट होने के बाद मैदान पर आए सभी बल्लेबाजों ने भी अपना दमखम दिखाया. शिवम दुबे ने 43 रन बनाए, जिन्हें रन आउट होकर मैदान से जाना पड़ा. वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा सबने आतिशी पारी खेली. जिसके बदौलत भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 253 रन का भरी भरकम स्कोर खड़ा कर दिया.
इस प्रकार अब इंग्लैंड के सामने लक्ष्य था 254 का. जिसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. बहुत जल्दी 2 विकेट खोने के बाद Bethel ने पारी की कमान संभाली. एक समय पर उन्हें आउट करना हर भारतीय गेंदबाज के लिए असंभव प्रतीत हो रहा था, जिनको 105 के स्कोर पर रन आउट कर पंड्या और सैमसन ने चलता किया.
भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई. वरुण चक्रवर्ती ने भारत की ओर से सबसे अधिक 64 रन खर्च कर दिए. वहीं बुमराह ने विश्वास बरकरार रखा. अर्शदीप ने भी 51 रन दे दिए, लेकिन समय पर अच्छी वापसी कराई.
आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 30 रन चाहिए थे और गेंद थी शिवम दुबे के हाथ में. रन अधिक और गेंद कम शेष रहने की वजह से शिवम दुबे के 22 रन देने के बावजूद इंग्लैंड की मेहनत 7 रन और हासिल नहीं कर सकी.
भारत ने इस सेमीफाइनल को जीतने के साथ ही विश्व कप में दावेदारी सुनिश्चित करते हुए फाइनल में पुख्ता कदम रख दिया है, जहां मेजबान भारतीय टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

KKR vs SRH: कमजोर गेंदबाजी प्रदर्शन की परीक्षा घड़ी, आज कौन मारेगा बाजी !

'वो बहुत भावुक पल थे..', CSK से दूर होने पर जडेजा ने जाहिर की अपनी भावनाएं






