रांची में आयकर विभाग की दबिश, बाबा राइस मिल के कई ठिकानों पर छापेमारी जारी
रांची में आईटी की टीम ने बाबा राइस मिल के कई ठिकानों पर छापेमारी की है जिससे इलाके में हड़कंप मची है. टीम ने यह कार्रवाई इनकम टैक्स में अनियमितता की शिकायत के बाद शुरू की है.

Ranchi News: राजधानी रांची में आयकर विभाग की टीम ने बाबा राइस मिल के करीब आधा दर्जन ठिकानों पर दबिश दी है. जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. बता दें, टीम ने रातू रोड के बाबा एग्रो फूड लिमिटेड के दफ्तर के साथ कांके रोड, बरियातू, नगड़ी सहित करीब आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की है कांके रोड स्थित मनीष साहू के आवास पर भी आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है. 
आपको बता दें, मनीष साहू बाबा एग्रो फूड लिमिटेड कंपनी के ऑनर है. जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम ने यह कार्रवाई इनकम ट्रैक्स में अनियमितता की शिकायत के बाद की है. टीम राजधानी के कांके रोड, रातू रोड सहित बाबा राइस मिल से जुड़े कई ठिकानों पर सर्वे कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम कैश ट्रांजेक्शन से जुड़े मामलों की जांच कर रही है. 
अपनी इस कार्रवाई के दौरान टीम द्वारा बड़े पैमाने पर दस्तावेज, खातों से संबंधित कागजात और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को लेन-देन में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल आयकर विभाग की टीम द्वारा जांच जारी है और टीम प्रत्येक पहलू से दस्तावेजों की पड़ताल में जुटी है.
वहीं, आयकर विभाग की टीम के इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है. छापेमारी के दौरान मनीष साहू अपने आवास में मौजूद नहीं है. मौके पर उनके परिवार के सदस्यों से आईटी टीम की टीम पूछताछ कर रही है. मामले में जांच पूरी होने के बाद और आयकर विभाग के अधिकारियों के बयान के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी कि अनियमितता किस स्तर की है और आगे क्या कार्रवाई होगी.
रिपोर्ट- यशवंत कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सावधान ! राजधानी Ranchi में कचरा फैलाया तो अब खैर नहीं....नगर निगम की आप पर होगी कड़ी नजर

गिरिडीह के सरिया में सड़क हादसा, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने की आवाजाही बाधित






