मोतिहारी के गड़हिया थाना क्षेत्र की घटना, समझाइश के बाद सुरक्षित नीचे उतरा युवक
शादी नहीं होने से परेशान युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा

Motihari, Bihar: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी स्थित गड़हिया थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया. घटना गड़हिया गांव की है, जहां युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक टावर के काफी ऊपरी हिस्से तक पहुंच गया था, जिससे किसी अनहोनी की आशंका को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई. स्थानीय लोग लगातार उसे आवाज देकर नीचे उतरने की अपील करते रहे, लेकिन वह काफी देर तक टावर पर ही डटा रहा.
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और गड़हिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को समझाने का प्रयास किया. काफी देर तक चली समझाइश और मशक्कत के बाद युवक नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ.
इसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया और आगे की पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई. राहत की बात यह रही कि पूरे घटनाक्रम के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की पहचान मोहम्मद मासूम के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि शादी नहीं होने के कारण वह मानसिक तनाव में था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक से पूछताछ जारी है.
(मोतिहारी से प्रतीक सिंह की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नालंदा के नगरनौसा में डिग्री कॉलेज पर विवाद गहराया, छात्रों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

युवा क्रिकेट स्टार वैभव सूर्यवंशी बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की बड़ी घोषणा







