झारखंड में भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए CM हेमंत ने सभी जिला के DC और अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को लेकर सभी सरकारी कार्यालयों के बाहर, सार्वजनिक स्थलों पर आमजनों के लिए पीने के पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है.

Ranchi News: झारखंड में बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी DC (उपायुक्त), SP (पुलिस अधीक्षक), थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिया है कि वे सभी सरकारी कार्यालयों के बाहर, सार्वजनिक स्थलों पर आमजनों के लिए पीने के पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें और इसकी स्पष्ट सूचना भी प्रदर्शित करें, जिससे कि राहगीरों व आमजनों को राहत मिल सकें.
पेयजल की कमी के कारण लोगों को न हो परेशानी, ये हमारी सामूहिक जिम्मेदारी- सीएम
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी डीसी (उपायुक्त) को यह सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया है कि जहां कहीं भी जल संकट की स्थिति हो, वहां तत्काल टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति करें, चापाकलों की मरम्मत व अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं. किसी भी गांव, टोला या मोहल्ले में पेयजल की कमी के कारण लोगों को परेशानी न हो - यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है.
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए कहा है कि जनहित सर्वोपरि है. भीषण गर्मी के इस दौर में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य करें.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

शादी का झूठा वादा कर डेढ़ साल तक करता रहा यौन शोषण, महिला की शिकायत पर हुआ गिरफ्तार

मोतिहारी पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री ने विपक्ष पर बोला हमला, सड़क पर नमाज को लेकर भी दिया बड़ा बयान







