बर्तन चमकाने के नाम पर करते थे महिलाओं से जेवर की ठगी, लोगों ने पकड़कर कर दी जमकर धुनाई, खा रहे जेल की हवा
झारखंड के गिरिडीह में दो ठगों को लोगों ने जमकर धो डाला. वाकिया उस वक्त का है, जब वे एक महिला को ठगने का प्रयास कर रहे थे. पुलिस ने पहुंचकर हस्तक्षेप किया और लोगों के चंगुल से उन्हें छुड़ाया.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह में बर्तन चमकाने का दावा कर संमोहित कर महिलाओं से जेवर ठगने वाले दो आरोपी को लोगों ने दबोच कर नगर थाना पुलिस को सौंप दिया. लोगों के हत्थे चढ़े दोनों अपराधी बिहार के भागलपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार एक का नाम सागर शाह वहीं दूसरे का मुकेश शाह बताया गया.
दोनों अपराधियों को शुक्रवार को उस समय दबोचा गया, ज़ब दोनों एक महिला को ठगने का प्रयास कर रहे थे. उन्होंने शहर के बरगंडा के पावर हाउस मोड़ में एक घर में महिला को पहले बर्तन साफ करने के नाम पर सम्मोहन किया. फिर ज़ब महिला उनके झांसे में आ गई, और अपने पहने लाखों रूपये के जेवर उन्हें देने लगी, तो इसी दौरान सारा वाकिया स्थानीय लोगों की भी नजर में आ गया. उन्होंने पूछताछ करनी शुरु की तो दोनों के कान खड़े हो गए.
अपराधी भागने के प्रयास में दौड़े, वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने भी चुस्ती दिखाई और दौड़कर दोनों को धर लिया. पकड़ाए जाने के बाद दोनों की जमकर धुनाई की गई.
इधर जानकारी प्राप्त होते ही नगर थाना एसआई प्रमोद सिंह भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने अपराधियों को लोगों की पकड़ से मुक्त कराया. चूंकि उन्हें मार पड़ने पर चोटें भी आई थी. इसलिए पहले दोनों को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया. फिर उन्हें पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई.
पूछताछ करने पर अपराधियों ने गुनाह कबूल कर लिए. पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों इलाके में बर्तन चमकाने के नाम पर लोगों से जेवर ठगने का काम करते थे. इनमें उनका शिकार अधिकांश महिलाएं ही बनती थी.
Report: Manoj Kumar Pintu
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

भाजपा कार्यकर्ता अजय साहू को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

पतरातू में पेयजल व्यवस्था पर समीक्षा बैठक, जनहित के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा






