भागलपुर में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड मामले में दोस्त ही निकला हत्यारा ! घटना के 48 घंटा के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार
भागलपुर में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पैसों की लेन-देन को लेकर पिछले 9 मार्च 2026 को प्रोपर्टी डीलर रिषभ झा की उसके दोस्त ने ही हत्या कर दी थी.

Bhagalpur (Bihar): भागलपुर में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने 48 घंटा के अंदर मामले में कार्रवाई करते हुए 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह पूरा मामला पीरपैंती थाना इलाके का है जहां पुलिस ने 1 पिस्टल, 3 जिंदा कारतुस और 1 खोखा बरामद करते हुए मामले के कार्रवाई करते हुए सभी अपराधियों को दबोच लिया है. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए यह भी बताया है कि पैसों की लेन-देन को लेकर पिछले 9 मार्च 2026 को प्रोपर्टी डीलर रिषभ झा की उसके दोस्त ने ही हत्या कर दी थी.
इधर, इस मामले में भागलपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी, उन्होंने बताया कि पूछताछ के क्रम गिरफ्तार हुए अपराधियों ने बताया कि मृतक रिषभ झा तथा सौरभ साह उर्फ मयंक गुप्ता दोनों एक साथ प्लॉटिंग का कारोबार करते थे, जिसमें सौरभ साह के पास मृतक रिषभ झा का बकाया पैसा था. लेकिन वह रिषभ को लौटाना नहीं चाहता था. और इसी दौरान सौरभ ने अपने साथियों के साथ मिलकर रिषभ मारने की साजिश रची.
गोली मारने के बाद खुद ही लेकर पहुंचे अस्पताल
इसके बाद साजिश के तहत 9 मार्च को सौरभ ने रिषभ को लूडो गेम खेलने के बहाने बुलाया और इसके बाद अपने दोस्त भानु कुमार उर्फ संजीव कुमार साह के सुंदरपुर स्थित टेन्ट गोदाम में अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मार दी. घटना के बाद उन्होंने खुद ही रिषभ को नजदीकी अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
गिरफ्तार अपराधियों में मुख्य आरोपी सौरभ साह उर्फ मयंक गुप्ता, (पिता- अरुण प्रसाद गुप्ता); भानु कुमार उर्फ संजीव कुमार साह (पिता- स्व किशोरी साह); प्रितम कुमार (पिता- सुनील कुमार गुप्ता); (राहुल रंजन उर्फ मोनु कुमार (पिता- राजन कुमार साह); दीपक कुमार (पिता वासुदेव यादव) शामिल हैं सभी भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना इलाके के रहने वाले हैं. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए इन लोगों के निशानदेही से 1 पिस्टल, 3 जिंदा कारतुस और 1 खोखा बरामद किया है. फिलहाल इस पूरे मामले में जांच-पड़ताल करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
रिपोर्ट- अतीश दीपंकर
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर रांची पुलिस का बड़ा एक्शन, अब नशेड़ियों की खैर नहीं

मायके जाने की जिद बनी मौत की वजह, पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या !







