सहरसा में मवेशी के लिए चारा लेकर घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत
सहरसा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जा रहा महिला अपने खेत से चारा लेकर घर वापस लौट रही थी.

Saharsa / Bihar (Report By- Indradeo): बिहार के सहरसा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. जिसकी चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. यह पूरा मामला जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र का है जहां सोमवार देर शाम एक अज्ञात बाइक सवार ने महिला को जोरदार टक्कर मारी जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई. मृतका की पहचान कोपरिया पंचायत के हनसारी वार्ड नंबर 6 निवासी भूपेंद्र यादव की पत्नी सोनी देवी (38 वर्ष) के रूप में हुई है.
चारा लेकर घर वापस लौट रही थी महिला
बताया जा रहा है कि सोनी देवी दो बच्चों की मां थीं, जिनमें एक 10 वर्षीय बेटी और 9 वर्षीय बेटा शामिल है. उनके पति मध्य प्रदेश के उज्जैन में मजदूरी करते हैं. परिजनों के अनुसार, सोमवार (27 अप्रैल 2026) देर शाम सोनी देवी मवेशियों के लिए चारा लेने खेत गई थीं. घास का गट्ठर लेकर घर लौटने के दौरान सलखुआ थाना क्षेत्र के हथड़ा मोड़ के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से वह फरार हो गया.
अज्ञात बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे के बाद महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं. स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सलखुआ थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अज्ञात बाइक सवार की तलाश जारी है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बुद्ध पूर्णिमा पर विश्व आध्यात्मिक राजधानी बनेगा बोधगया, 40 से अधिक देशों के साधकों संग होगा साईं मां लक्ष्मी देवी का दिव्य आगमन

मोतिहारी में स्कूल बना ‘चिकन पार्टी’ का अड्डा ! मोतिहारी में शिक्षकों की करतूत कैमरे में कैद, शराब की चर्चा से मचा हड़कंप







