रांची में आदिवासी महिला को जूते की माला पहनाई.. सड़कों पर घुमाया, AJSU कर रही सख्त कार्रवाई की मांग
बीते दिनों रांची के ही कोकर क्षेत्र में आदिवासी महिला के साथ अभद्रता का एक मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि महिला पर चोरी का आरोप लगाकर चेहरे पर कालिख पोतकर, जूते की माला गले में डाल, सड़कों पर घुमाया गया. आजसू पार्टी ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Jharkhand (Ranchi): रांची के कोकर, भाभा नगर में आदिवासी महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक घटना पर आजसू पार्टी ने तीखा विरोध जताया है। पार्टी ने कहा है की यह घटना निंदनीय है। सभ्य समाज में ऐसी घटना को स्वीकार नहीं किया जा सकता। झारखंड की मिट्टी पर रहने वाले हर व्यक्ति को स्थानीय महिला, व्यक्ति, संस्कृति, गरिमा और कानून का सम्मान करना चाहिए। ज्ञात हो कि रांची के कोकर में एक आदिवासी महिला को कालिख पोत कर जूते की माला पहनाकर घुमाया गया था।
आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं केंद्रीय प्रवक्ता संजय मेहता ने उक्त घटना पर गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त किया है. कहा कि यह घटना पूरे राज्य को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने घटना पर गहरी चिंता जाहिर की.
उन्होंने कहा कि एक झूठे चोरी के आरोप में आदिवासी महिला को चार दिनों तक बंधक बनाकर प्रताड़ित किया गया। उसके चेहरे पर कालिख पोती गई, जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई, ‘चोर’ लिखे पोस्टर लगाए गए और सरेआम घुमाया गया। इलाके के लोगों को धमकाया गया ताकि कोई विरोध न कर सके। यह मामला घृणित और चौंकाने वाला है।
बताया जाता है कि स्थानीय महिलाओं के विरोध के बाद ही पुलिस हरकत में आई है। संजय मेहता ने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाने और ST/SC एक्ट के तहत मुकदमा चलाया जाने की मांग की है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

लातेहार के बालूमाथ शहर में पसरा सन्नाटा, रामनवमी जुलूस के दौरान FIR से नाराज हिंदू महासभा

गुमला में खनन विभाग अवैध बालू माफियाओं के खिलाफ सख्त, 40 हजार घनफीट बालू जब्त






