Ranchi में बुंडू के पेयजल और स्वच्छता विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को ACB ने रंगे हाथों दबोचा
रांची के बुंडू में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पेयजल और स्वच्छता विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. एसीबी उसे गिरफ्तार कर अपने साथ रांची ले आई है जिससे मामले में पूछताछ कर रही है.

Ranchi News: राज्य में भ्रष्टाचार और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) लगातार कार्रवाई कर ही है इस बीच आज ACB की टीम ने रांची के बुंडू प्रखंड से पेयजल और स्वच्छता विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. टीम ने ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जगन्नाथ गोप को 25 हजार रुपए का रिश्वत लेते अरेस्ट किया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जगन्नाथ गोप ने किसी योजना के बिल भुगतान और प्रशासनिक स्वीकृति के नाम पर रिश्वत की मांग की थी. वहीं इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति ने रांची स्थित ACB कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद एसीबी ने रिश्वत मांगे जाने के मामले में सत्यता की जांच की. और इसे सही पाया. इसके बाद एसीबी की टीम ने आरोपी को रंगे हाथों दबोचने के लिए जाल बिछाया.
एसीबी टीम ने शिकायतकर्ता को 25 हजार रुपए देने के लिए ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जगन्नाथ गोप के पास भेजा. इस दौरान जैसे ही जगन्नाथ गोप ने 25 हजार की नकद राशि ली. वैसे ही पहले से घात लगाए एसीबी टीम ने आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया. गिफ्तारी के बाद टीम उसे अपने साथ रांची लेकर आई है जिससे पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है.
रिपोर्ट- कमल कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Saraikela: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 'दिशा' की बैठक में दी विकास कार्यों को गति, जल संकट और जाम से मुक्ति के कड़े निर्देश

बाबा वैद्यनाथ से आशीर्वाद लेने देवघर पहुंचे Assam CM Himanta, थम चुका है चुनाव प्रचार, मतदान कल






