पुडुचेरी में मुख्यमंत्री रंगास्वामी ने थट्टांचावड़ी विधानसभा सीट से दर्ज की जीत, बहुमत के काफी करीब NDA
पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने जीत हासिल कर ली है. इस जीत के साथ उम्मीद जताई जा रही है कि रंगास्वामी चौथी बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बनेंगे.

Puducherry Assembly Election Result 2026: केद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. नतीजों में NDA गठबंधन काफी आगे चल रही है. चुनाव में थट्टांचावड़ी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी ने भी जीत दर्ज कर ली है. उनकी इस जीत के साथ अब उम्मीद जताई जा रही है कि एक बार फिर एन रंगास्वामी मुख्यमंत्री बनेंगे.
इलेक्शन कमीशन के ताजा आकंड़ों के अनुसार, AINRC (ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस) के 4 उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर ली है. जबकि बीजेपी से 1 और DMK से 1, INC -1 और ADMK के 1 उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर ली है.





बता दें, पुडुचेरी में दो गठबंधन के बीच मुकाबला चल रहा है जिसमें ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस के नेतृत्व में बीजेपी के साथ वाला गठबंधन NDA मैदान में उतरा है जबकि कांग्रेस के नेतृत्व में सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस ने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा. इस गठबंधन का हिस्सा डीएमके भी है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे के समर्थन में लगे नारे, ग्वालियर में प्रशासन अलर्ट

316 नव नियुक्त सहायक आचार्यों एवं 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं को CM हेमंत सोरेन ने सौंपा नियुक्ति पत्र







