मधेपुरा में हथियारबंद बदमाशों ने बैंक में घुसकर की फायरिंग, लाखों रुपए लूटकर हुए फरार
मधेपुर के भर्राही थाना क्षेत्र स्थित मुरहो में हथियारबंद अपराधियों ने सेंट्रल बैंक में फायरिंग की और इसके बाद हथियार के बल पर लॉकर से लाखों रुपए लूटकर भाग निकलें.

Madhepura (Bihar): मधेपुरा जिले में आज, गुरुवार (26 मार्च 2026) को हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया. पूरा मामला जिले के भर्राही थाना क्षेत्र स्थित मुरहो का है जहां स्थित सेंट्रल बैंक में अचानक हथियार से लैस अपराधियों ने घुसकर फायरिंग की और इसके बाद वे लाखों रुपए लूटकर मौके से भाग निकलें.
बैंक के ब्रांच मैनेजर शिव कुमार के मुताबिक, दोपहर में करीब तीन अपराधी बैंक में घुसे, इनमें से एक अपराधी गेट पर ही खड़ा रहा. बदमाशों ने पहले बैंक में मौजूद ग्राहकों को बाहर निकाला और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की. इसके बाद लॉकर में रखे करीब 1 लाख 30 हजार रुपये निकाल लिए. 
उन्होंने बताया कि लूट की इस वारदात के वक्त बैंक का सीसीटीवी कैमरा मेंटेनेंस के कारण बंद था, जिससे अपराधियों की पहचान में मुश्किलें आ सकती हैं. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. 
इधर, इस सूचना की खबर मिलते ही भर्राही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि बैंक मैनेजर के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जा रही है.
रिपोर्ट-चंचल कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तरबूज पर उकेरी राजनीति की तस्वीर: सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की अनोखी कला से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दी बधाई

गिरिडीह में विवाहिता का शव देख भड़के मायके वाले, बेटी के ससुराल को किया आग के हवाले







