लातेहार में मानवता शर्मसारः बुजुर्ग को 'डायन' बताकर जबरन पिलाया मैला
लातेहार जिले के नेतरहाट थाना इलाके में ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग को डायन बताकर उसे जबरन मैला पिलाया. इतना ही नहीं ग्रामीणों ने बुजुर्ग की पत्नी को भी मैला पिलाने की कोशिश की लेकिन इस दौरान पीड़िक के बेटे ने इसका विरोध किया.

Latehar (Jharkhand): झारखंड के लातेहार जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है मामला जिले के नेतरहाट थाना इलाके स्थित दौना गांव का है. जहां ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग को डायन बताकर उसे जबरन मैला पिलाया. इतना ही नहीं ग्रामीणों ने बुजुर्ग की पत्नी को भी मैला पिलाने की कोशिश की, लेकिन बेटे ने इसका विरोध किया. बता दें, यह पूरी घटना मंगलवार (17 मार्च 2026) की बताई जा रही है.
एक व्यक्ति की पत्नी की मौत का ठहराया जिम्मेदार
पीड़ित बुजुर्ग के बेटे के अनुसार, मंगलवार को गांव के छतना मुंडा, धनेश्वर मुंडा और कृष्णा मुंडा सहित करीब 15 लोगों ने गांव वालों की बैठक बुलाई और इस बैठक में उन्होंने उनके पिता पर डायन होने का आरोप लगाते हुए गांव के ही एक व्यक्ति की पत्नी की मौत का जिम्मेदार बताया. और इस बीच उन लोगों ने उनके पिता के साथ अमानवीय व्यवहार किया और उन्हें जबरन मैला पिलाया.
कृत्य का विरोध करने पर जलसहिया को पीटा
पीड़ित बुजुर्ग के बेटे ने आगे बताया कि वह खुद भी अपनी मां के साथ बैठक में मौजूद था. उन लोगों ने उनकी मां को भी जबरन मैला पिलाने का प्रयास किया लेकिन उसने इसका विरोध किया. वहीं बैठक में मौजूद जलसहिया हीना देवी ने इस कृत्य का विरोध किया. जिसपर उन आरोपियिो ने उनके साथ भी मारपीट की और उन्हें बैठक से भगा दिया.
इधर, इस घटना के बाद बुधवार को पीड़ित परिवार शिकायत दर्ज कराने के लिए नेतरहाट थाना पहुंचा लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बजाय उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेज दिया. इस संबंध में जलसहिया हीना देवी के पति बिरेंद्र सिंह ने भी बताया कि इस कृत्य का विरोध करने पर उनकी पत्नी के साथ मारपीट की गई.
पुलिस ने आरोपों से किया इनकार !
वहीं पीड़ित बुजुर्ग ने छतना मुंडा पर जबरन पटकर मैला पिलाने का आरोप लगाया है. हालांकि, इस संबंध में नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने पीड़ित परिवार के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि गांव में बैगा चयन को लेकर विवाद हुआ जिसे आपसी बातचीत में सुलझा लिया गया है. साथ ही थाना प्रभारी ने मैला पिलाने की घटना से भी साफ इनकार कर दिया.
रिपोर्ट- मनीष
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बारिश के बाद झारखंड में अब पड़ेगी प्रचंड गर्मी ! कई जिलों में आज भी गरजेंगे बादल

झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे में बड़ा बदलाव: रांची सदर अस्पताल में बनेगा 200 बेड का सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक







