Jamshedpur में शराबी युवक करता रहा महिला से छेड़खानी और मारपीट...तमाशबीन बने देखते रहे लोग
जमशेदपुर में एक महिला से छेड़खानी और मारपीट का एक वारदात सामने आया है. वहां उपस्थित लोग मूक दर्शक बने देखते रहे, लेकिन सारी घटना CCTV में कैद हो गई.

Jharkhand (Jamshedpur): जमशेदपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में धुत युवकों ने एक महिला के साथ सरेआम छेड़खानी और मारपीट की. हैरानी की बात यह रही कि पूरी घटना बीच सड़क पर होती रही और आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे.

घटना का वीडियो पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल मामला बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर तीन, नया बस्ती का है. बताया जा रहा है कि शराब के नशे में कुछ युवकों ने एक महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी. महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की. पूरी घटना बीच सड़क पर होती रही, लेकिन आसपास मौजूद लोग मदद करने की बजाय मूक दर्शक बने रहे. घटना का पूरा दृश्य पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया.
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और महिला की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए कन्हैया रजक नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.
रिपोर्ट: बिनोद केसरी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






