गोड्डा में पढ़ने लिखने की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम, अपराधियों ने मचाया था आतंक, SIT के जाल में फंसे सभी आरोपी
गोड्डा में पुलिस ने सनसनीखेज वारदातों को अंजाम देने वाले 4 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के क्रम सभी आरोपियों ने अपना अपराध कबूल किया है.

Godda / Jharkhand (रिपोर्ट - प्रिंस यादव): जिले में लगातार हो रही सनसनीखेज वारदातों के बीच पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए चार खतरनाक अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. हाल के दिनों में बलबड्डा,, मेहरमा और ललमटिया थाना क्षेत्रों में हुई एक के बाद एक वारदातों ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी, लेकिन अब पुलिस ने इन सभी मामलों का पर्दाफाश कर दिया है.
बलबड्डा थाना क्षेत्र में सीमेंट-छड़ व्यवसायी से 5 लाख रुपये की फिरौती, विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. उसी इलाके में एक आइसक्रीम विक्रेता को गोली मारकर हत्या, और फिर पैसे की लूट वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया था.
मेहरमा के सुड़नी चौक पर व्यवसायी से रंगदारी की मांग, नहीं देने पर दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी. ललमटिया थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना – 13 वर्षीय गुलशन कुमार की गला दबाकर हत्या, फिर शव को तालाब में फेंक दिया गया.
इन सभी घटनाओं ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में अलग-अलग एसआईटी टीमों का गठन किया गया. लगातार छापेमारी और जांच के बाद पुलिस ने चार अपराधियों को दबोच लिया.
पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार अपराधियों की उम्र पढ़ने-लिखने की थी, लेकिन वे अपराध की दुनिया में कदम रख चुके थे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिहार के अरवल में स्मैक कारोबार का भंडाफोड़ ! हथियार के साथ 5 लोग गिरफ्तार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को गुजरात से दबोचा







