बाइक सवार युवक ने फोरलेन सड़क पर किया खतरनाक स्टंट, नक्षत्र न्यूज़ के कैमरे में कैद
गोड्डा जिले की फोरलेन सड़क पर इन दिनों अपनी रफ्तार और खतरनाक स्टंटबाजी की वजह से चर्चों में आ गई हैं. यहां एक युवक सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ती गाड़ियों के बीच अपने बाइक पर स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है. जो काफी खतरनाक दिख रहा है.

Jharkhand (Godda): आए दिन सोशल मीडिया में स्टंटबाजी का वीडियो खूब वायरल होता है. जिसमें युवक अपनी जान को हथेली में रखकर व्यस्ततम सड़कों पर काफी तेज रफ्तार में स्टंटबाजी करते हुए नजर आते हैं इस खतरनाक स्टंटबाजी में अब तक कई युवकों ने अपनी जान भी गंवाई होगी लेकिन फिर भी अन्य युवक इससे बाज नहीं आ रहें.
ताजा खबर झारखंड के गोड्डा जिले से सामने आई है जहां जिले की फोरलेन सड़क इन दिनों अपनी रफ्तार और खतरनाक स्टंटबाजी की वजह से चर्चों में आ गई हैं. बता दें, यह पूरा मामला जिले के नगर थाना के ककना-चकेश्वरी के बीच स्थित फोरलेन सड़क का है जहां एक युवक काफी तेज रफ्तार में बाइक पर खतरनाक और जानलेवा स्टंट करता हुआ नजर आया है. इस पूरी करतूत को नक्षत्र न्यूज के कैमरे ने कैद कर लिया है.
अपनी बाइक से खतरनाक स्टंट करने वाले युवक की पहचान रजौन के अमरपुर गांव के रहने वाले रुपेश कुमार राय के रुप में की गई है. जो वीडियो सामने आया है उसमें आप साफ देख सकते हैं कि युवक किस तरह से अत्याधिक व्यस्ततम फोरलेन सड़क पर दौड़ती अन्य गाड़ियों के बीच स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है, स्टंटबाजी के दौरान अगर युवक थोड़ा सा भी इधर-उधर हुआ तो, उसका नुकसान तो होना ही है लेकिन वह युवक अगले की जान को भी जोखिम में डालने का काम कर रहा है.
खैर ! अब सवाल यह है कि जिस सड़क पर भारी वाहनों समेत अन्य वाहनें तेज रफ्तार में चल रही हैं वहां ऐसी हरकतें किसी बड़े हादसे को ही तो आमंत्रित कर रहा है स्टंटबाजी के दौरान अगर गलती से किसी वाहन से उसकी टक्कर हो जाती है तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा ? इस मामले में अब इस मामले में पुलिस प्रशासन पर टिकीं है क्या नगर थाना पुलिस इस वीडियो का संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगी, या फोरलेन पर स्टंटबाज़ी यूं ही जारी रहेगी ?
रिपोर्ट- प्रिंस यादव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

13 साल की बच्ची ने बताई उसके साथ हुई दरिंदगी की दास्तान, SP ने कहा- किसी भी हाल में नहीं बचेगा आरोपी

गिरिडीह JMM का भाजपा पर तीखा शब्दबाण, कहा- अपने कुकर्मी समर्थकों पर लगाए लगाम






