Giridih (Jharkhand): गिरिडीह में मंगलवार, 17 मार्च 2026 को बड़की सरिया नगर पंचायत की अध्यक्ष शोभा देवी समेत 12 वार्ड पार्षदों को डीसी रामनिवास यादव ने शपथ ग्रहण कराया. इस दौरान मौके पर सरिया अनुमंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे. शपथ समारोह में डीसी रामनिवास यादव ने पहले अध्यक्ष और उसके बाद सभी वार्ड पार्षदों को उनके पदों की शपथ दिलाई.
शपथ समारोह संपन्न होने के कुछ देर बात उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुआ. जिसमें बंद कमरे में वोटिंग की गई. इसमें वार्ड नंबर 9 के वार्ड पार्षद सुशील कुमार मंडल ने बड़की सरिया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया. इसमें सुशील कुमार मंडल के विरोध में किसी और ने दावेदारी पेश नहीं की. जिससे वे निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित हुए.
जानकारी के अनुसार, सुशील कुमार मंडल को बीजेपी समर्थक वार्ड पार्षदों का पूरा सहयोग मिला. कुछ वार्ड पार्षद छोड़कर अधिकांश वार्ड पार्षदों ने सुशील कुमार मंडल को समर्थन देते हुए उन्हें वोट किया. वोटों की मतगणना के बाद सुशील कुमार मंडल को बड़की सरिया नगर पंचायत का उपाध्यक्ष घोषित किया गया. 
मौके पर डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि बड़की सरिया नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद का चुनाव ही निर्विरोध हुआ. किसी और वार्ड पार्षद ने कोई नामांकन नहीं किया. वहीं, बड़की सरिया नगर पंचायत का उपाध्यक्ष बनने के बाद सुशील कुमार मंडल ने कहा कि उनकी छवि के कारण तमाम वार्ड पार्षदों का सहयोग उन्हें मिला. निश्चित तौर पर अब बड़की सरिया नगर पंचायत को जन समस्याओं से दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू/ संतोष तरवे






