गिरिडीह में पैतृक जमीन के विवाद को लेकर सगे भाइयों में एक-दूसरे पर किया हमला, इलाज के दौरान 1 की मौत
गिरिडीह में जमीन विवाद को लेकर हुए दो भाइयों के हिंसक झड़प हुआ, जिसमें एक भाई की मौत हो गई, मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोच लिया है जबकि 2 अन्य आरोपी फरार है.

Giridih News: गिरिडीह में जमीन विवाद को लेकर सोमवार देर रात सगे भाइयों के बीच हिंसक झड़प हुआ. जिसमें एक भाई इंद्रदेव की मौत हो गई. बताया जा रहा है आरोपी सूरज यादव ने अपने ससुर और बहन के साथ मिलकर इंद्रदेव पर धारदार हथियार से हमला किया. जिससे इंद्रदेव की मौके पर ही मौत हुई. यह पूरा मामला जिले के हीरोडीह थाना इलाके का है.
इधर, इस घटनी की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मामले में दो अन्य आरोपी अब भी फरार है. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने हीरोडीह के मंडरो रोड पर पहुंचंकर सड़क जाम कर दिया. वहीं इसकी खबर मिलते ही पुलिस बल के जवानों के साथ धनवार एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे. और लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया.
जानकारी के अनुसार, जमीन का यह मामला पैतृक संपत्ति से जुड़ा है जिसे लेकर इंद्रदेव और सूरज यादव के बीच विवाद हुआ. इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि दोनों भाइयों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियार से हमला किया. इस बीच इंद्रदेव गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए गिरिडीह से रांची रिम्स रेफर किया गया लेकिन देर शाम उसने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि सूरज ने इंद्रदेव पर टांगी से हमला किया जिसका उसके ससुर और बहन ने साथ दिया.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू / संतोष कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

ससुर और बहू के बीच अवैध संबंध.. रोड़ा बनी 55 वर्षीय पत्नी को गला रेतकर मार डाला

झारखंड की पारंपरिक कला को मिली विशिष्ट पहचान, 11 उत्पादों को मिला GI टैग, निर्यात में होगी बढ़ोतरी







