गिरिडीह में जमानत पर जेल से बाहर निकले व्यक्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, बेटी की हत्या का था आरोप
गिरिडीह में न्यायालय की जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. उसपर बेटी का हत्या का आरोप था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Giridih News: गिरिडीह जिला के बिरनी थाना इलाके में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. यह पूरा मामला थाना इलाके के चारगो ग्राम का बताया जा रहा है. वहीं इस घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना पाकर स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर जमा होने लगे.
इधर, इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर बिरनी थाना पुलिस पहुंची. और शव को फंदे से उतारकर और उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार, मृतक पर अपनी ही बेटी की हत्या का आरोप था. बताया जा रहा है न्यायालय से जमानत मिलने के बाद वो हाल ही में जेल से बाहर आए थे. हालांकि लोगों के बीच इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
मौक पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन छानबीन कर रही है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू/सदानंद बरनवाल
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
हजारीबाग में NTPC गेट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क हादसे में जयपाली महतो की मौत के बाद चक्का जाम
'माचिस नहीं दी तो चला दी गोली!', सतबरवा के रजडेरवा में बाइक सवार अपराधियों की अंधाधुंध फायरिंग, 2 मजदूर जख्मी







