अररिया जिले तेज आंधी तूफान और बारिश ने ली 2 बच्चों की जान, 2 की हालत गंभीर
अररिया जिले के फारबिसगंज स्थित कोठीहाट और दरभंगिया से सामने आई है तेज आंधी-तूफान और बारिश की वजह से फूस के घर की दीवार गिर गई जिससे एक बच्चे की मौत हो गई. जबकि एक पेड़ के गिरने से उसकी चपेट में आकर तीन बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए हैं.

Araria (Bihar): बिहार में शुक्रवार यानी 20 मार्च को खराब मौसम ने राज्य के कई जगहों पर जमकर अपना कहर बरपाया है. जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि 3 अन्य बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. बता दें, यह खबर अररिया जिले के फारबिसगंज स्थित कोठीहाट और दरभंगिया से सामने आई है जहां फूस के घर की दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई. वहीं, तेज आंधी-तूफान की वजह से एक पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आकर तीन बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, इन तीनों में से एक ने दम तोड़ दिया है.![]()
दीवार गिरने से चपेट में आया 3 साल का बच्चा
जानकारी के अनुसार, कोठीहाट में वार्ड नंबर 2 स्थित एक फूस के घर की दीवार तेज आंधी और ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश के कारण अचानक भरभराकर गिर गई. जिसकी चपेट में 3 साल का बच्चा आ गया. मृतक बच्चे की पहचान शिवम कुमार, पिता- संजय राय के रुप में हुई है जो मूल रुप से सुल्तान पोखर के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि संजय एक होटल में काम करते हुए अपने परिवार का भरण-पोषण करते है. लेकिन शुक्रवार देर शाम तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने उनके परिवार की खुशियों में खलल डाल दी. 
पेड़ गिरने से तीन बच्चे हुए थे गंभीर रुप से घायल
दूसरा मामला दरभंगिया टोला का है जहां फैंसी मार्केट के पास लाल पक्का के दीवर पर एक पेड़ गिर गया. वहीं पेड़ के गिरने से एक फूस का घर भी गिर गया जिसकी चपेट में 3 बच्चे आ गए. इन सभी बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल बच्चों की पहचान मंतसीर (10 वर्ष), मंतसा (8 वर्ष) और मोनाजिर (4 वर्ष) के रुप में हुई है. ये सभी बच्चे दरभंगिया टोला वार्ड नंबर 11 के रहने वाले नाजिर के बच्चे हैं.
स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को पहुंचाया गया अस्पताल
बता दें, घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कोठीहाट वार्ड संख्या 2 के निवासी संजय राय तेज आंधी तूफान एवं बारिश में अपने घर में परिवार के साथ मौजूद थे. तभी अचानक से मकान का दीवार गिर गया, सभी लोग बाहर भागे लेकिन इस दौरान उसका तीन वर्षीय पुत्र शिवम कुमार उसकी चपेट में आ गया. जिसमें दबकर उसकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों के द्वारा उसे अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को फारबिसगंज अनुमंडलीय हॉस्पिटल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने शिवम कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं बाकी तीन बच्चों को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया.
रिपोर्ट- विपुल विश्वास
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Muzaffarpur: 'घूसखोर' थानेदार पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तारी के डर से हुए फरार

अररिया: आपसी विवाद में युवक का सर धड़ से अलग कर खड़ा रहा हत्यारा, भीड़ ने की बेरहमी से धुनाई







