बिहार में मजह 15 हजार के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बिहार के अरवल में एक बुजुर्ग की चंद पैसों के लिए पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Arwal (Bihar): अरवल जिले के बंशी थाना क्षेत्र स्थित दनियाला गांव से एक अजीबो-गरीब खबर सामने आई है. जहां मजह 15 हजार रुपए के लिए 72 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान अमीरचंद सिंह के रुप में की गई है.
इधर, इस घटना के संबंध में मृतक के पोता सौरभ कुमार ने बताया कि बीती (बुधवार) रात करीब 9 बजे शुबा लाल नामक व्यक्ति अपने उधार के पैसे लेने के लिए संबंधित व्यक्ति के पास उनके परिजन गए हुए थे. लेकिन इस बीच दोनों पक्षों के मध्य कहासुनी शुरू हो गई. जबकि मामला को बढ़ता देख अमीरचंद अपने परिजनों को बुलाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे. 
लेकिन इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उपर लोहे के रॉड और धारदार हथियार से हमला किया. जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद परिजन आनन-फानन में अमीरचंद को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.
इधर, घटना की सूचना मिलते ही बंशी थानाध्यक्ष धीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अरवल सदर अस्पताल भेजा. वहीं इस मामले में फॉरेंसिक टीम के अधिकारी सिधेश्वर प्रसाद गुप्ता और वंशी थाना के पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
रिपोर्ट- निशान्त मिश्रा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सहरसा में गैस एजेंसियों पर उमड़ रही भारी भीड़, प्रशासन ने कहा- 70 दिन का स्टॉक सुरक्षित

मध्यप्रदेश में 2 बेटियां होने से नाराज पति ने फोन पर पत्नी को दिया 3 तलाक, ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज






