मध्यप्रदेश के बैतूल में प्रेमिका के प्यार में फिल्म शोले का 'वीरू' बना युवक
सोशल मीडिया में इन दिनों शोले का वीरू स्टाइल खूब ट्रेड कर रहा है. मोबाइल के टावर पर चढ़कर ड्रामा करने की घटना लगातार सामने आ रही है. मध्य प्रदेश बौतूल से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक युवक टावर पर चढ़कर अपनी प्रेमिका को बुलाने की जिद पर अड़ गया.

Betul / Madhya Pradesh (Report By- Ashok Soni): प्रेम-प्रसंग को लेकर इन दिनों मोबाइल टावर में चढ़ने की घटनाएं आम हो गई है. फिल्म 'शोले' के वीरू का हाई वॉल्टेज ड्रामा जैसा एक सीन मध्यप्रदेश के बैतूल में भी देखने को मिला. जहां अपनी प्रेमिका से मिलने की जिद में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़कर बैठ गया. लोगों को जैसे ही युवक के मोबाइल टावर में चढ़ने की खबर फैली. उनमें अफरा-तफरी मच गई. युवक की पहचान संदीप बारस्कर (28 वर्ष) के रूप में हुई है. जो रविवार दोपहर करीब तीन बजे गांव पास ही स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया था.
बता दें, यह पूरा मामला बैतूल के भीमपुर जनपद पंचायत के बक्का गांव का है जहां रविवार दोपहर एक युवक शराब के नशे में प्रेमिका को बुलाने की जिद लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया. टावर पर बैठकर वह काफी घंटों तक प्रेमिका को मौके पर बुलाने की बात पर अड़ा रहा. बार-बार प्रेमिका से बात कराने और उसे बुलाने की जिद करता रहा. इस दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर तहसीलदार और पुलिस की टीम पहुंची.

वहीं, मौके पर पहुंची तहसीलदार और पुलिस की टीम ने टावर से नीचे उतरने के लिए युवक से काफी मिन्नतें की. करीब 5 घंटे तक उसे नीचे उतरने के लिए समझाया-बुझाया. तब जाकर वह नीचे आने को तैयार हुआ. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा. और इसके बाद उसे समझाइश दी गई. उसके परिजनों को भी बुलाया गया. पुलिस अनुसार, युवक मानसिक तनाव में दिखाई दे रहा था. फिलहाल पुलिस ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में लड़की को घर में घुसकर मारी गोली, चीख-पुकार मचने से पहले हुआ फरार

MP: डायल-112 के जवानों की जांबाजी; 3 किलोमीटर दौड़कर रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने जा रहे किशोर को बचाया







