औरंगाबाद में चाचा ने 2 भतीजी और 1 भतीजे की गला रेतकर की हत्या, काटा खुद का भी गला
औरंगाबाद में दिल को दहला देने वाली एक खबर सामने आई है. जहां चाचा ने अपनी 2 भतीजी और 1 भतीजे की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी. तीनों का गला रेतने के बाद उसने खुद भी अपना गला रेत लिया.

Aurangabad (Bihar): बिहार के औरंगाबाद जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आपका दिल को दहला उठेगा. दरअसल, चाचा ने अपनी दो भतीजी और एक भतीजे की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी है. इतना ही नहीं इस घटना को अंजाम देने के बाद उसने खुद भी अपना गला रेत दिया. 
बंद कमरे में चाचा ने की 2 भतीजी और भतीजे की हत्या
यह पूरी घटना जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के इटावा पंचायत के खुटहन गांव का है. बताया जा रहा है कि आरोपी अमंत पाल ने इस घटना को आज, शुक्रवार (27 मार्च 2026) की सुबह करीब 9 बजे अंजाम दिया. उसने अपनी भतीजी आयुषी कुमारी (7 वर्ष), अनुष्का कुमारी (5 वर्ष) और भतीजा मनीष कुमार (10 वर्ष ) की बधारी से गला रेतकर हत्या कर दी, और तीनों का गला रेतने के बाद उसने खुद भी अपना गला रेत लिया.
घटना के कारणों का अबतक पता नहीं चल सका है. इस घटना के बाद आरोपी अमंत पाल को गंभीर हालत में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है कि वह अविवाहित है तीनों मृतक के पिता गुड्डू पाल है जो ट्रेन में कुकिंग का कार्य करता है. 
वेंटिलेटर के सहारे घर के भीतर घुसे स्थानीय
इधर, इस घटना के संबंध में बच्चों की मां ने बताया कि वह स्नान कर रही थी तभी दूसरे घर से बच्चों के रोने की आवाज सुनाई पड़ी. बाहर निकलकर देखा तो बंद घर से बच्चों के रोने की आवाज आ रही थी. जिसके बाद उसने घर के बाहर आकर शोर मचाना शुरू किया. जिसे सुनकर पड़ोसी मौके पर आए और घर बंद देखकर उन्होंने वेंटिलेटर के सहारे घर के भीतर घुसकर अंदर का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने देखा कि तीन बच्चे मृत पड़े है.
म्यूजिक स्टार्ट करके घटना को दिया अंजाम
घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीए अशोक कुमार दास और थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंची. और इसके बाद उसने पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू की. बताया जा रहा है कि आरोपी ने तीनों बच्चों को एक कमरे में बंद किया और उसके बाद म्यूजिक सिस्टम को ऊंची आवाज में चालू करके इस हत्याकांड को अंजाम दिया.
रिपोर्ट- रुपेश
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Bihar के लिए जो दायित्व मिला है, उसे पूरा करूंगा : सम्राट चौधरी

गोड्डा में वन विभाग के डिपो में भीषण आग, लाखों की कीमती लकड़ियां जलकर राख, BJP का आरोप- आग नहीं...घोटाले की साजिश!







