Iran के Middle East में हमले का प्रभाव, CBSE ने इन देशों में टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं
28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट के कई देशों में हमला करना शुरू कर दिया. जिसके बाद के हालातों को देखते हुए सीबीएसई ने बोर्ड की कई परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है.

US-Israel Attack on Iran: ईरान में अमेरिका और इजरायल द्वारा किए हमले से युद्ध की शुरुआत हुई. जिसके बाद ईरान ने अमेरिकी एयर बेस पर कई देशों में मिसाइलों की झड़ी लगा दी. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने कतर, कुवैत, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन जैसे देशों को निशाना बनाया है। मध्य पूर्व में जारी तनाव की स्थिति को मद्देनजर रखते हुए सीबीएसई ने इन देशों पर चल रही बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला किया है.
बोर्ड की ओर से जारी एक ताजा सर्कुलर के मुताबिक़, खाड़ी देशों और ईरान में मौजूदा हालातों की समीक्षा के बाद यह कदम उठाया गया है. वहां 5 मार्च (गुरुवार) और 6 मार्च (शुक्रवार) 2026 को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं.
इन परीक्षाओं के लिए नई तारीखों का एलान आने वाले समय में किया जाएगा. बोर्ड ने कहा कि है कि वह 5 मार्च को स्थिति की दोबारा समीक्षा करेगा. इसके बाद ही यह तय किया जाएगा कि 7 मार्च और उसके बाद होने वाली परीक्षाएं अपने निर्धारित समय पर होंगी या नहीं.
बोर्ड ने सभी छात्रों को सलाह दी है कि वे ताजा जानकारी के लिए अपने संबंधित स्कूलों के संपर्क में रहें और आधिकारिक घोषणाओं पर ही भरोसा करें.
किन देशों पर पड़ेगा असर?
- संयुक्त अरब अमीरात
- सऊदी अरब
- ओमान
- क़तर
- बहरीन
- कुवैत
- ईरान
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

डीसी ने गिरिडीह के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

रांची के हॉस्टलों में गैस संकट ! लकड़ी जलाकर खाना बनाने को मजबूर छात्र






