गिरिडीह में धड़ल्ले से चल रहा बालू का अवैध कारोबार, हजारों टन बालू की रोज होती है बराकर नदी से निकासी
अवैध बालू का कारोबार और आपसी टीका-टिप्पणी में उलझे गिरिडीह के टास्क फोर्स और पुलिस विभाग का फायदा बालू के कारोबार का सिंडिकेट प्रतिदिन लाभ उठाते नजर आते हैं.

Jharkhand (Giridih): बालू के अवैध कारोबार को रोकने के लिए अलग से जिले में टास्क फोर्स भी गठित की हुई है. वहीं पुलिस विभाग भी इस अवैध कारोबार पर लगाम लगाने में पूरी तरह सक्षम है. लेकिन मसला आपसी सामंजस्य से उभर आता है. कई मरतबा देखा गया कि पुलिस और खनन विभाग आपस में ही टीक-टिप्पणी करने में उलझे रहते हैं.
मीडिया सूत्रों की माने तो पुलिस विभाग पर सख्ती देखी गई है लेकिन खनन विभाग के पदाधिकारी डीसी तो दूर कई बार सचिव की बात भी मानने से इनकार कर देते हैं. वहीं इन उलझनों का फायदा अवैध कारोबार में शामिल सिंडिकेट द्वारा खूब उठाया जाता है.
इन सिंडिकेट में जावेद खान और पप्पू राय का नाम मुख्य रूप से शामिल है. जिसका पुलिस विभाग को जानकारी अच्छे से है. जसपुर का रास्ता मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जो धनबाद जिले के अंतर्गत आता है. हर रोज इसी इलाके से करीब सौ से 150 ट्रैक्टर और मिनी 407 ट्रक में हजारों टन बालू लोड होता है. यह अवैध खनन जसपुर के समीप बराकर नदी से किया जाता है.
जानकारी के अनुसार इन बालू लदे वाहनों को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से निकालकर मटरूखा महतोडीह के रास्ते धनबाद पहुंचाया जाता है. दिन के उजाले में चलाए जा रहे इस सिंडिकेट में कई तथाकथित सफेदपोश नाम भी शामिल हैं. वहीं इस अवैध धंधे में पुलिस विभाग के अधिकारियों के भी संलिप्त होने की बात की जाती रही है. उक्त रास्ते में कई स्थान पुनर्निर्धारित होते हैं, जहां से वसूली के बाद धनबाद का रास्ता इन वाहनों के लिए खोल दिया जाता है.
हम इस रिपोर्ट का निष्कर्ष निकालें तो बंदोबस्ती और विभागों में सामंजस्य सह सख्ती न होने के कारण ही बालू के अवैध कारोबार के सिंडिकेट को पूरा फायदा मिल रहा है. देखना होगा कि कितने समय के अंदर पुलिस व खनन विभाग की नींद खुलती है और बालू के इस अवैध कारोबार पर लगाम लगाई जाती है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

JSSC परीक्षा पर फिर मंडराए संकट के बादल, तमाड़ में 160 संदिग्ध हिरासत में

झारखंड में मौसम ने एक बार फिर ली करवट, अब तेजी से बढ़ेगी गर्मी







