जमशेदपुर में रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा; कार्रवाई करने पहुंची टीम से भिड़े स्थानीय लोग ! लौटना पड़ा वापस
जमशेदपुर में रेलवे की जमीन पर कब्जा पर कार्रवाई करने पहुंची टीम का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कार्रवाई करने पहुंची टीम के साथ तीखी बहस और धक्का- मुक्की की !

Jamshedpur / Jharkhand (Report By- Binod Kesari): जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित ग्वाला बस्ती में रेलवे की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है लेकिन रेलवे की यह कार्रवाई अचानक विवाद में बदल गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों के जमकर हंगाम और विरोध किया. जिसके टीम को बिना कार्रवाई के वापस लौटना पड़ गया.
बताया जा रहा है कि रेलवे इंजीनियरिंग विभाग की टीम ग्वाला बस्ती स्थित मेघा यादव के मकान को तोड़ने पहुंची थी. रेलवे का दावा है कि मकान उसकी जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया है और इस संबंध में करीब 15 दिन पहले ही नोटिस जारी किया गया था.
रेलवे प्रशासन ने यह भी बताया है कि अतिक्रमण हटाने के लिए न्यायालय से आदेश प्राप्त किया गया है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही थी. लेकिन टीम जैसे ही मौके पर पहुंची और कार्रवाई की तैयारी शुरू की, स्थानीय लोग वहां एकजुट हो गए और वे हंगामा करते हुए विरोध में उतर आए. देखते ही देखते बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौके पर जमा हो गए और इसके बाद उन्होंने विरोध तेज कर दिया. 
इस दौरान स्थिति तब और बिगड़ गई जब रेलवे कर्मियों और स्थानीयों के बीच तीखी बहस शुरू हुई, जो बाद में धक्का- मुक्की तक पहुंच गई. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. घटना के दौरान आरपीएफ और बागबेड़ा थाना पुलिस के डेढ़ दर्जन से अधिक जवान तैनात थे, लेकिन इसके बावजूद लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ. करीब दो घंटे तक विरोध और हंगामा चलता रहा, जिससे इलाके में अफरा- तफरी की स्थिति बनी रही.
स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान वर्षों से बना हुआ है और अचानक इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है. वहीं रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रेलवे की जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी. स्थिति बिगड़ते देख रेलवे अधिकारियों ने फिलहाल कार्रवाई स्थगित कर दी और टीम वापस लौट गई.
रेलवे प्रशासन अब पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है. रेलवे प्रशासन ने संकेत दिया है कि जल्द ही भारी सुरक्षा बल के साथ दोबारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा सकती है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चतरा पुलिस को बड़ी सफलता : पंजाब के दो तस्करों समेत चार तस्कर गिरफ्तार

देश में महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिलाने की,कांग्रेस में की असली पहल:यशस्विनी सहाय







