IIT की जांच पूरी, CBSE पोर्टल पूरी तरह सुरक्षित
सुरक्षा जांच सफल,फिजिक्स में सबसे ज्यादा शिकायतें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 के पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन प्रक्रिया को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। IIT विशेषज्ञों की अंतिम साइबर सुरक्षा जांच के बाद बोर्ड के Re-evaluation पोर्टल को सुरक्षा मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही छात्र अब अपने अंकों से जुड़ी शिकायतों और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
CBSE ने हाल ही में post-result services पोर्टल पर हुए साइबर हमलों के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया था। IIT मद्रास, IIT कानपुर और Digital India Corporation की टीमों ने पोर्टल की बारीकी से जांच की। अंतिम जांच में कोई बड़ी सुरक्षा खामी नहीं मिली, साथ ही मामूली तकनीकी गड़बड़ियों को भी सुलझाया गया।
बोर्ड ने पहले छात्रों के हित में सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन आवेदन की अंतिम तिथि को 7 जून तक बढ़ाया था। छात्र “Verification of Issues” सुविधा के माध्यम से स्कैन की गई आंसर शीट से जुड़ी समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्रति उत्तर पुस्तिका 100 रुपये और प्रति प्रश्न 25 रुपये शुल्क निर्धारित है।
इस बीच, पुनर्मूल्यांकन के लिए प्राप्त आंसर शीट की कॉपियों से पता चला है कि Physics विषय में सबसे अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं। कई छात्रों ने अंक गायब होने, सही उत्तरों पर उम्मीद से कम अंक मिलने, सही स्टेप्स को अंक न दिए जाने और गलत उत्तर पुस्तिका अपलोड होने जैसे मुद्दे उठाए हैं। Physics के बाद Mathematics और Chemistry में भी बड़ी संख्या में समस्याएं सामने आई हैं।
CBSE ने छात्रों से केवल आधिकारिक माध्यमों से जानकारी प्राप्त करने और निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

NEET री-एग्जाम की तैयारी तेज, NTA ने जारी की City Intimation Slip

चाइबासा की साइकिल लाइब्रेरी बनी आकर्षण का केंद्र, शिक्षक विमल किशोर बोइपाई की पहल बनी मिसाल







