IDA गिरिडीह ने मनाया भारतीय दंत चिकित्सक दिवस, रक्तदान शिविर भी हुई आयोजित
गिरिडीह में इंडियन डेंटल एसोसिएशन की शाखा द्वारा भारतीय दंत चिकित्सक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया. इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में कई चिकित्सकों ने भी रक्तदान किया.

Jharkhand (Giridih): भारतीय दंत चिकित्सक दिवस के मौके पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन गिरिडीह इकाई के द्वारा शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें गिरिडीह के सभी दंत चिकित्सक शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ रक्तदान किया. सबसे पहले एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दिवंगत डॉ. राजीव रंजन सिन्हा के आवास पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस क्रम में स्व. डॉ राजीव रंजन की पत्नी से आशीर्वाद लेकर उन्हें सम्मानित किया.
इस दौरान सभी सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पहुंचे और रक्तदान शिविर का आयोजन किया. मौके पर गिरिडीह के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. सीके. सिंह, डॉ. बीके. झा, डॉ. श्यामा कांत, डॉ मनीष कांत, डॉ. सौरभ जगनानी, डॉ. दीपक पांडा, डॉ. कविता प्रसाद, डॉ प्रियंका प्रियदर्शी, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. आसिफ अली, डॉ मोहित कुमार के अलावे उनके सहकर्मी पप्पू कुमार शर्मा, सागर चंद्रवंशी सहित कई लोगों ने रक्तदान किया. मौके पर रेडक्रॉस के चैयरमेन अरविन्द कुमार और ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ सोहेल भी रक्तदान कर रहे चिकित्सकों का उत्साह बढ़ा रहे थे.
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सीके सिंह और सचिव डॉ बीके झा ने बताया कि आज पूरे देश में भारतीय दंत चिकित्सक दिवस मनाया जा रहा है. जो चिकित्सकों की एकजूटता और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है. उन्होंने बताया कि पहली बार गिरिडीह में चिकित्सकों के किसी संगठन के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें दंतचिकित्सकों के अलावे सहकर्मियों ने भी पूरे उत्साह से भाग लेते हुए रक्तदान किया है. कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है. ताकि गिरिडीह में होने वाली रक्त की कमी को दूर किया जा सकें.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

दक्षिणी छोटानगपुर प्रमंडल स्तरीय मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन में शामिल हुए CM हेमंत

Giridih: शादी से मोबाइल चोरी करने वाला युवक धराया, पिटाई के बाद लोगों ने किया पुलिस के हवाले







