धनबाद के संस्कार ज्ञानपीठ हरिना में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य आयोजन
राजगंज से एक विशाल प्रभात फेरी निकाली गई, जो राहुल चौक, झगराही, दरिदा, मूराईडीह, डुमरा एवं हरिना होते हुए संस्कार ज्ञानपीठ विद्यालय, नावाडीह पहुंची. इस रैली के माध्यम से हाथों में तख्तियां लिए छात्र-छात्राओं व स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया.

Dhanbad, Jharkhand: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को संस्कार ज्ञानपीठ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हरिना में धनबाद वन प्रमंडल के तत्वावधान में एक भव्य पर्यावरण जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में प्रकृति और हरित जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था.
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, सहायक वन संरक्षक ए. के. मंजुल, संस्कार ज्ञानपीठ के निदेशक डॉ. मुकेश कुमार राय तथा चैंबर ऑफ कॉमर्स हरिना-बाघमारा के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर किया.
इसके पश्चात प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष शशि महथा, पंचायत समिति सदस्य नंदलाल रवानी और लायन सीताराम गोस्वामी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की.
वृक्षारोपण के उपरांत एक विशेष पर्यावरण संरक्षण जागरूकता समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का कुशल संचालन विनोद कुमार ने किया तथा अतिथियों का स्वागत डॉ. मुकेश कुमार राय ने अपने स्वागत भाषण से किया.
इस दौरान बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि हमारी पहचान जल, जंगल और जमीन से है. उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिवस या किसी भी विशेष अवसर पर कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसे जीवित रखने का संकल्प भी लें.
वही ए. के. मंजुल (सहायक वन संरक्षक) ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी का सामूहिक दायित्व है. जल एवं वायु जैसे जीवनोपयोगी तत्व प्रकृति की अमूल्य देन हैं, जिनकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य है.
इस उपलक्ष्य में राजगंज से एक विशाल प्रभात फेरी निकाली गई, जो राहुल चौक, झगराही, दरिदा, मूराईडीह, डुमरा एवं हरिना होते हुए संस्कार ज्ञानपीठ विद्यालय, नावाडीह पहुंची. इस रैली के माध्यम से हाथों में तख्तियां लिए छात्र-छात्राओं व स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया.
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या रेशमी कुमारी, प्रबंधक नीरजा राय, विधायक प्रतिनिधि गोपाल सिंह, उदय चौहान, उदय शंकर दुबे, नरेश चौहान, राहुल सिंह, पीयूष भारद्वाज, आनंद कुमार गौतम, ठाकुर महतो, धीरेन्द्र विश्वकर्मा और काजल कुमारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर मेदिनीनगर में कार्यक्रम का आयोजन: राधाकृष्ण किशोर ने कहा- पर्यावरणीय मानकों का सख्ती से हो पालन

गिरिडीह गोलिकांड में नया मोड़: हाई कोर्ट से बेल मिलते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा दिया गया जेल







