ICC का बड़ा फैसला , Canada क्रिकेट टीम हुई निलंबित
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने वार्षिक बैठक में लिए कई अहम फैसले | जाने किस टीम को करना पड़ा बैन का सामना |


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अहमदाबाद में हुए दो दिवसीय वार्षिक बैठक में कई विशेष बदलावों की घोषणा की है | इनमें टेस्ट मैचों में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान मुख्य कोच एवं उनके प्रतिनिधियो के मैदान पर आने से लेकर खराब रोशनी में गुलाबी गेंद के इस्तेमाल पर मंजूरी देने तक की बात कही गई| टी-20 क्रिकेट में टाइम आउट के दौरान कोचिंग स्टाफ के मैदान पर आने की व्यवस्था पहले से थी , पर अब टेस्ट क्रिकेट में भी यह सुविधा उपलब्ध होगी |
ICC के इन फैसलों में सबसे बड़ा फैसला कनाडा की टीम को बैन करने का रहा | बोर्ड ने सदस्यता नियमो के गंभीर उल्लंघन के कारण क्रिकेट कनाडा की सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है | आईसीसी बोर्ड ने कहा कि यह फैसला प्रशासनिक समस्याओं को देखते हुए लिया गया है | हालांकि , खिलाड़ियों के हितो को ध्यान में रखते हुए कनाडा की राष्ट्रीय टीमें निलंबन अवधि के दौरान भी आईसीसी टूर्नामेंट में हिस्सा लेती रहेंगी |
इसके साथ ही आईसीसी ने लेग साइड वाइड के ट्रायल को स्थायी कर दिया है, जो गेंदबाजी के समय बल्लेबाज की पोजिशन पर निर्धारित होता है | अन्य बदलावों की सूची में अंपायरों को संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की जांच के दौरान हॉक-आई डेटा का उपयोग करने की अनुमति मिल गई है | साथ ही पहली बार आयोजित की जा रही महिला चैंपियंस ट्रॉफी का समय बदल गया है | इसका समय जून से फरवरी कर दिया गया है | इसका आयोजन 2027 में श्रीलंका में होने वाला है |

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









