BSPS सदस्यता अभियान में सैकड़ों पत्रकारों ने ग्रहण की सदस्यता, उपेन्द्र शंखवार बनाए गए रांची जिला सचिव
World Press Freedom Day के अवसर पर जिले भर के सैकड़ों पत्रकारों ने भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की सदस्यता ग्रहण की.

Ranchi, Jharkhand: विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित परिचर्चा सह सदस्यता अभियान रांची जिला पुलिस प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय का सार्थक मंच बना . इसके साथ ही शहर में पत्रकारों के संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल देखने को मिली. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने हिस्सा लेकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की.
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची के एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी मौजूद रहे. मौके पर मिशन ब्लू फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज सोनी भी उपस्थित रहे. वहीं इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभूनाथ चौधरी, सचिव अभिषेक सिन्हा, प्रेस क्लब के सदस्य विजय गोप, चंदन वर्मा, प्रतिमा कुमारी, संजय सुमन, अशोक गोप आदि भी मौजूद थे. अधिकारियों ने पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की.

एक मजबूत और संगठित पत्रकार संघ समाज के लिए बेहद आवश्यक : संतोष पाठक
इस अवसर पर भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी झारखंड संतोष पाठक ने सभी का स्वागत किया. अपने संबोधन में अधिकारियों ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक मजबूत और संगठित पत्रकार संघ समाज के लिए बेहद आवश्यक है. उन्होंने कहा कि पत्रकार और पुलिस, दोनों ही समाज के दो अहम स्तंभ हैं, जिनकी जिम्मेदारी आम जनता तक सही और सटीक जानकारी पहुंचाना और कानून-व्यवस्था को बनाए रखना है.
पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय जरूरी : SSP
एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर संवाद और समन्वय होना बेहद जरूरी है, क्योंकि यही तालमेल कई बार बड़ी से बड़ी चुनौतियों को भी आसान बना देता है. वहीं सिटी एसपी पारस राणा और ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने कहा कि पत्रकारों का काम जोखिम भरा होता है, लेकिन उनकी निष्पक्ष रिपोर्टिंग ही समाज को सही दिशा देने का काम करती है.
ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि मीडिया और पुलिस के बीच विश्वास और सहयोग का रिश्ता जितना मजबूत होगा, समाज उतना ही सुरक्षित और जागरूक बनेगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी यह संवाद और सहयोग इसी तरह निरंतर बना रहेगा.
अधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि पत्रकार और पुलिस दोनों ही अपने-अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव तत्पर रहते हैं और जनता के हित में मिलकर काम करते हैं, ऐसे में आपसी समन्वय ही दोनों की ताकत है.
संगठन की नई कार्यकारिणी की भी घोषणा
कार्यक्रम के दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई. जिसमें प्रदेश अध्यक्ष– धर्मेंद्र गिरी, जिला अध्यक्ष– जावेद अख्तर, कार्याध्यक्ष– प्रदीप ठाकुर, महासचिव– शकिल अख्तर, मीडिया प्रभारी– अंकुश यादव, संगठन सचिव– सैयद रमीज जावेद बनाए गए. सचिव पद पर प्रशांत मित्रा, रूपम कुमारी, पिंटू दुबे, उपेंद्र शंखवार और राकेश कुमार को जिम्मेदारी दी गई.
वहीं सह सचिव के रूप में विवेक पांडेय, अंकुर सिन्हा, सुदीप सिंह, चंदन कुमार, नेहा वारशी, शादाब खान, शिल्पी कुमारी और संतोष मृदुला को नियुक्त किया गया. साथ ही तकनीकी प्रभारी के रूप में संतोष पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि उपाध्यक्ष पद पर विनय मिश्रा और वसीम अकरम अंसारी को चुना गया.
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह सदस्यता अभियान पत्रकारों को एकजुट करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. यह कार्यक्रम न केवल संगठन को मजबूती देने वाला रहा, बल्कि प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय का भी संदेश देता नजर आया. कार्यक्रम का संचालन संतोष मृदुला ने किया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मवेशी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने बनाया 13 घंटों तक बंधक, विशाल पंचायत और SDPO के हतस्क्षेप के बाद 4 युवक पुलिस के हवाले

रांची के बेड़ों इलाके में फंदे से झूलता मिला महिला का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान







