भागलपुर में इंसानियत हुई शर्मसार ! नाबालिग लड़का ने 9 साल की बच्ची से किया रेप
कहलगांव शहर स्थित सहन टोला में एक नाबालिग लड़का ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि लड़का ने पहले 9 साल की मासूम बच्ची को बहला फुसला कर बगीचा लिया और वहां उसके साथ रेप किया.

Bhagalpur (Bihar): भागलपुर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है. जिसे सुनकर आपकी आंखे शर्म से नीचे झुक जाएगी. खबर जिले के कहलगांव शहर स्थित सहनी टोला की है जहां एक नाबालिग लड़का ने एक 9 साल की मासूम बच्ची को बहला फुसलाकर पहले बगीचा लिया और वहां उसके साथ रेप किया है.
इस घटना के बाद पीड़ित बच्ची ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद उसकी मां ने कहलगांव थाना पहुंचकर आरोपी नाबालिग लड़का के खिलाफ मामला दर्ज करवाया.
इधर, इस संबंध में जानकारी देते हुए कहलगांव थाना प्रभारी श्यामला कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़का को गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल आगे की कानूनी कार्यवाई की जा रही है.
रिपोर्ट- अतीश दीपंकर
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सहरसा में गैस एजेंसियों पर उमड़ रही भारी भीड़, प्रशासन ने कहा- 70 दिन का स्टॉक सुरक्षित

मध्यप्रदेश में 2 बेटियां होने से नाराज पति ने फोन पर पत्नी को दिया 3 तलाक, ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज






