गोड्डा के गेरुआ नदी में दिखा विशाल मगरमच्छ, लोगों में दहशत का माहौल, वन विभाग अलर्ट
गोड्डा जिले के गेरुआ नदी में एक विशालकाय मगरमच्छ दिखा है जिसके बाद से इलाके के लोगो में दहशत का माहौल है. हालांकि मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है.

Godda/ Jharkhand (Report By- Prince Yadav): झारखंड के गोड्डा जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. बसंतराय प्रखंड की गेरुआ नदी में पहली बार एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया है. बताया जा रहा है कि मगरमच्छ की लंबाई 10 से 12 फीट के बीच है. नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों में डर का माहौल है, जबकि वन विभाग की टीम मगरमच्छ को पकड़ने के लिए लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है.
गोड्डा के बसंतराय प्रखंड स्थित सनौर गांव से गुजरने वाली गेरुआ नदी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. वजह है नदी में दिखाई दिया एक विशालकाय मगरमच्छ. जैसे ही ग्रामीणों ने नदी में मगरमच्छ को देखा, इलाके में सनसनी फैल गई. देखते ही देखते खबर आसपास के गांवों तक पहुंच गई और नदी किनारे लोगों की भीड़ जुटने लगी. ग्रामीणों का दावा है कि मगरमच्छ करीब 10 से 12 फीट लंबा है. इतने बड़े मगरमच्छ को देखकर लोगों में भय का माहौल है. खासकर नदी में नहाने, मछली पकड़ने और पशुओं को पानी पिलाने जाने वाले लोग अब सतर्क हो गए हैं.
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने नदी के दोनों किनारों पर निगरानी बढ़ा दी है और लगातार गश्त की जा रही है. मगरमच्छ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीम तैनात की गई है. मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. लोगों से अपील है कि नदी के पास न जाएं. फिलहाल वन विभाग की टीम मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है. लेकिन जब तक यह विशालकाय मगरमच्छ नदी में मौजूद है, तब तक ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ी रहेंगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पति की मौत के सदमे से पत्नी ने अपने दो बच्चों संग खाया जहर, दोनों ने तोड़ा दम

चतरा के इटखोरी में माहौल बिगाड़ने की साजिश: बक्सा डैम से मिले प्रतिबंधित पशु के तीन कटे सिर, लोगों में आक्रोश







